RRB Group D Admit Card 2025 : रेलवे ने जारी किया ग्रुप डी एडमिट कार्ड, यहाँ से करें तुरंत डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दिया हैं। उम्मीदवार अब अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे ग्रुप डी की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। हम आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, एग्जाम डेट, एग्जाम सिटी, डॉक्यूमेंट्स और सभी जरूरी अपडेट एक ही जगह देंगे।

RRB Group D Admit Card 2025 : प्रमुख जानकारी का अवलोकन

भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा का नामआरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा
कुल पद32,438
परीक्षा का मोडऑनलाइन CBT मोड
एग्जाम सिटी जारी की तिथि19 नवंबर 2025
एडमिट कार्ड जारी की तिथि24 नवंबर 2025
परीक्षा की तिथि27 नवंबर 2025 – 16 जनवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइट/www.rrbcdg.gov.in/

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी

आरआरबी नें विज्ञापन सं. CEN 08/2024 के अंतर्गत रेलवे ग्रुप डी के कुल 32,438 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। ग्रुप डी पद के लिए आवेदन किए अभ्यार्थी अब अधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन विवरण का उपयोग करके परीक्षा तिथि से 04 दिन पहले अपना रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करके परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जाँच कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक या नीचे बताए निम्नलिखित चरणों के उपयोग से डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट /www.rrbcdg.gov.in/ पर जाएं
  2. होमपेज पर दिए “आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025” डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
  3. अब कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के उपयोग से लॉगिन करें
  4. सम्बंधित आरआरबी क्षेत्र का चयन करें, (जिस क्षेत्र में ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन किए हैं)
  5. अब आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, परीक्षा से जुडी विवरण की जाँच करें
  6. डाउनलोड किये एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकल लें। और जारी निर्देशों का पालन करें

एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी देने के लिए 19 नवंबर 2025 को आरआरबी द्वारा सिटी एंटीमेशन स्लिप जारी किया गया हैं। ताकि उम्मीदवार परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही जान सके। एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होती है, बल्कि अभ्यार्थियों को परीक्षा की प्लानिंग में मदद करती है।

एडमिट कार्ड में दी गयी जानकारी

  • अभ्यार्थी का नाम
  • रौल नंबर/पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का शिफ्ट और समय
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े दिशा निर्देश

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
  • वैध आईडी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा दिन से जुडी अहम जानकारी

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए CBT परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 3 पालियों में आयोजित होगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में निर्धारित परीक्षा पाली, समय और तिथि अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और एडमिट कार्ड में दी गयी जरुरी दस्तावेज, दिशा निर्देशों का पालन करें। उम्मीदवार परीक्षा केंद पर अपने साथ ऊपर बताए गए महत्वपूर्ण दस्तावेज अवश्य ले जाए। इनके बिना शायद आपको परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए समस्या हो सकती हैं।

RRB Group D Admit Card 2025 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडक्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
Our Whatsapp Channelजॉइन करें
Our Telegram Channelजॉइन करें

Scroll to Top