Last Updated on 22/12/2025 9:45 AM by Prashant Shahi
SBI PO Final Result 2025 : एसबीआई पीओ की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Probationary Officer (PO) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज राउंड में भाग लिया था, वे अब अपना चयन स्टेटस भारतीय स्टेट बैंक की अधिकारिक से चेक कर सकते हैं। प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का यह फाइनल रिजल्ट Prelims + Mains + Interview तीनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और प्राप्त अंको के आधार पर तैयार किया गया है। आइए मेरिट सूची डाउनलोड लिंक और चयन प्रक्रिया के अगले चरण की जानकरी जानते हैं।
SBI PO Final Result 2025 : परीक्षा का संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्था | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| पद नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) |
| फाइनल रिजल्ट जारी की तिथि | 19 दिसंबर 2025 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | Prelims → Mains → Interview |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://sbi.bank.in/ |
SBI PO Final Result 2025 कैसे तैयार किया गया ?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा फाइनल रिजल्ट चयन प्रक्रिया के सभी तीन मुख्य चरणों के अनुसार तैयार किया गया हैं। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) होता है, जो केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है। इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जोड़े जाते हैं। दूसरा चरण मेन्स परीक्षा (Mains) होता है, जिसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होते हैं। तीसरा और अंतिम चरण इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज का होता है, जहां उम्मीदवार की पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन स्किल और बैंकिंग एप्टीट्यूड का मूल्यांकन किया जाता है। इन सभी चरणों के अंकों को नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के बाद जोड़कर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
SBI PO Final Result 2025 कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट पीडीएफ देख सकते हैं। रिजल्ट PDF में केवल चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। यदि किसी उम्मीदवार का रोल नंबर इस सूची में मौजूद है। तो इसका अर्थ है कि वह SBI PO 2025 भर्ती में चयनित हो चुका है।
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Careers” सेक्शन खोलें
- “Current Openings” पर क्लिक करें
- SBI PO Final Result 2025 लिंक चुनें
- PDF डाउनलोड करें
- रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर से अपना नाम खोजें
SBI PO Final Cut-Off 2025 (Expected Range)
फाइनल कट-ऑफ हमेशा मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के कठिनाई स्तर पर निर्भर करती है। इस वर्ष मेन्स परीक्षा का लेवल मध्यम से कठिन माना गया, जबकि इंटरव्यू राउंड संतुलित रहा। इसी कारण सामान्य वर्ग के लिए फाइनल कट-ऑफ अपेक्षाकृत ऊंची रहने की संभावना जताई जा रही है, जबकि आरक्षित वर्गों में कट-ऑफ में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।
| कैटेगरी | फाइनल कट-ऑफ (अनुमानित) |
|---|---|
| General | 50 – 55 |
| OBC | 45 – 50 |
| SC | 40 – 45 |
| ST | 38 – 43 |
| EWS | 48 – 53 |
SBI PO Final Result 2025 के बाद क्या होगा ?
फाइनल रिजल्ट में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को सीधे जॉइनिंग नहीं दी जाती हैं, उन्हें निम्न प्रक्रिया से गुजरना होगा। सबसे पहले दस्तावेज़ सत्यापन किया जाता है, जिसमें उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, आयु, कैटेगरी और पहचान से जुड़े प्रमाणपत्रों की जांच होती है। इसके बाद SBI द्वारा निर्धारित मेडिकल मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षण कराया जाता है। इन सभी प्रक्रियाओं के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद ही उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) जारी किया जाता है।
सैलरी और करियर ग्रोथ की जानकारी
प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के साथ मिलने वाली सैलरी बैंकिंग सेक्टर में सबसे आकर्षक मानी जाती है। यह बैंकिंग सेक्टर की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक मानी जाती है। चयनित उम्मीदवारों को ₹68,000 – ₹85,000/- रूपये की इन हैंड वेतन दिया जाता हैं। इसके अलावा कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं शामिल होती हैं। इसके साथ-साथ करियर ग्रोथ भी तेज होती है। एक अफसर को समय के साथ मैनेजर, सीनियर मैनेजर और उच्च प्रशासनिक पदों तक प्रमोशन प्राप्त हो सकता है।
SBI PO Final Result 2025 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड पीडीएफ | क्लिक करें |
| स्कोरकार्ड डाउनलोड | क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | जॉइन करें |
