Last Updated on 27/12/2025 5:26 PM by Prashant Shahi
RRB NTPC Graduate Level CBAT Admit Card 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2025 के तहत CBAT (Computer Based Aptitude Test) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रेजुएट लेवल सीबीएटी परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने CBT-2 परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, वे अब CBAT के लिए अपना एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। और परीक्षा से जुडी जानकारी की जाँच कर सकते हैं।
RRB NTPC Graduate Level CBAT Admit Card 2025 : संक्षिप्त विवरण
| भर्ती संस्था | रेलवे भर्ती बोर्ड |
| परीक्षा का नाम | आरआरबी ग्रेजुएट लेवल सीबीएटी परीक्षा 2025 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 26 दिसंबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | 28 दिसंबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
आरआरबी ग्रेजुएट लेवल सीबीएटी परीक्षा एडमिट कार्ड जारी – लेटेस्ट अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने CBT-2 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, वे अब अपने संबंधित RRB की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। RRB NTPC Graduate Level CBAT परीक्षा विशेष रूप से स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे पदों के लिए 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। CBAT का उद्देश्य उम्मीदवारों की बौद्धिक क्षमता, निर्णय लेने की गति, एकाग्रता और मानसिक संतुलन को परखना होता है। यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होती है।
RRB NTPC Graduate Level CBAT Admit Card 2025 : कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आरआरबी ग्रेजुएट लेवल सीबीएटी परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :
- उम्मीदवार सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- RRB Graduate Level CBAT Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि सही-सही दर्ज करें।
- सभी विवरण भरने के बाद लॉगिन / सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- म्मीदवार का CBAT एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
- परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका स्पष्ट प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
एडमिट कार्ड में दी गयी जानकारी
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न जानकारियों को जरूर चेक करें, यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत संबंधित RRB से संपर्क करें।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा तिथि
- शिफ्ट टाइम
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
परीक्षा पैटर्न
CBAT परीक्षा खास तौर पर Aptitude Skills को जांचने के लिए आयोजित की जाती है। CBAT में केवल CBT-2 के अंक ही मेरिट में जोड़े जाते हैं, CBAT के अंक नहीं। RRB NTPC Graduate Level भर्ती प्रक्रिया में CBAT (Computer Based Aptitude Test) केवल स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट पदों के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की मानसिक योग्यता, निर्णय क्षमता और एकाग्रता को परखना होता है।
- यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होती है
- इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती
- हर टेस्ट में न्यूनतम 42% अंक प्राप्त करना अनिवार्य
- सभी टेस्ट समान महत्व रखते हैं
CBAT Admit Card से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचना सुरक्षित
- Admit Card में दी गई जानकारी को अच्छी तरह जांचें
- नाम, रोल नंबर या फोटो में गलती होने पर तुरंत RRB को सूचित करें
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सख्त वर्जित हैं
- केवल Transparent Water Bottle की अनुमति होती है
- RRB द्वारा जारी सभी COVID/Exam Guidelines का पालन अनिवार्य है
RRB NTPC Graduate Level CBAT Admit Card 2025 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
