Indian Army SSC Technical 67th Vacancy 2026 : भारतीय सेना ने 67वीं एसएससी टेक्निकल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत शार्ट सर्विस कमीशन (SSC) के माध्यम से विभिन्न इंजीनियरिंग स्ट्रीम पदों के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी। पुरुष केटेगरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक जबकि महिला के लिए 06 जनवरी से 04 फरवरी 2026 तक जारी रहेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army SSC Technical 67th Vacancy 2026 : संक्षिप्त जानकारी
| भर्ती संस्था | भारतीय सेना |
| भर्ती का नाम | इंडियन आर्मी एसएससी 67वीं टेक्निकल भर्ती 2026 |
| पद का नाम | लघु सेवा आयोग अधिकारी |
| कुल पद | – |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 07 जनवरी 2026 (पुरुष), 06 जनवरी 2026 (महिला) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 फरवरी 2026 (पुरुष), 04 फरवरी 2026 (महिला) |
| अधिकारिक वेबसाईट | https://www.joinindianarmy.nic.in/ |
भारतीय सेना 67th टेक्निकल भर्ती के बारे में
भारतीय सेना द्वारा आयोजित SSC Technical 67th Course वर्ष 2026 में जॉइनिंग के लिए प्रस्तावित है। इस भर्ती के अंतर्गत लघु सेवा आयोग के माध्यम से पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को टेक्निकल अफसर के रूप में कमीशन प्रदान किया जाएगा। यह एंट्री विशेष रूप से उन युवाओं के लिए डिजाइन की गई है, जिनके पास इंजीनियरिंग बैकग्राउंड है और डिफेंस सेक्टर में एक स्थायी और अनुशासित करियर की तलाश में हैं।
भारतीय सेना 67th टेक्निकल भर्ती में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन उनकी शैक्षणिक योग्यता और SSB इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। किसी भी स्तर पर लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती हैं। जिससे यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित बनती है।
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
SSC Technical 67th भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है। फाइनल ईयर में पढ़ रहे इंजीनियरिंग छात्र भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी डिग्री पूरी करने का प्रमाण प्रस्तुत कर सकें।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
- अधिकतम आयु : 27 वर्ष
- आयु की गणना : 01 अक्टूबर 2026 के अनुसार
- आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट
आवेदन शुल्क
एसएससी टेक्निकल 67th भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार निःशुल्क अपने आवेदन फॉर्म को भर सकेंगे।
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/अन्य राज्य के अभ्यर्थी | निःशुल्क |
| अन्य पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | निःशुल्क |
अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन
Indian Army SSC Technical 67th भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
- आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं
- “Officer Entry Apply/Login” सेक्शन पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें या पहले से बने अकाउंट से लॉगिन करें
- SSC Technical 67th Recruitment 2026 का चयन करें
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें
- आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- आवेदन फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया को चार मुख्य चरणों में पूरा किया जायेगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके इंजीनियरिंग अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। फिर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। SSB इंटरव्यू दो चरणों में आयोजित होता है, जिसमें स्क्रीनिंग टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होते हैं। SSB में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा, जहां भारतीय सेना के मेडिकल मानकों के अनुसार जाँच किया जायेगा। चिकित्सा परिक्षण और SSB में सफल उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करके नियुक्ति की जाएगी।
- आवेदकों का शॉर्टलिस्टिंग
- इंजीनियरिंग अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- एसएसबी साक्षात्कार
- Stage I : स्क्रीनिंग टेस्ट
- Stage II : साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू
- चिकित्सा परिक्षण
- फाइनल मेरिट लिस्ट
प्रशिक्षण और कमीशन की जानकारी
भारतीय सेना टेक्निकल भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को प्री-कमीशन ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट रैंक के साथ शॉर्ट सर्विस कमीशन प्रदान किया जाता है। SSC के अंतर्गत प्रारंभिक सेवा अवधि 10 वर्षों की होती है, जिसे प्रदर्शन और संगठन की आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है। कुछ मामलों में योग्य उम्मीदवारों को परमानेंट कमीशन का अवसर भी मिल सकता है।
वेतनमान और भत्ते
Indian Army SSC Technical Officers को 7th Pay Commission के अनुसार वेतन दिया जाता है।
- प्रारंभिक रैंक : लेफ्टिनेंट
- पे लेवल : लेवल – 10
- बेसिक पे : ₹56,100/- रूपये प्रति माह
- इसके अलावा महंगाई भत्ता, फील्ड एरिया अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सैन्य भत्ते
भर्ती से जुड़े निर्देश
जो अभ्यर्थी तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और अनुशासन को अपने करियर का हिस्सा बनाना चाहते हैं। उन युवाओं के लिए एक भरोसेमंद अवसर है। यदि आप पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, तो समय रहते आवेदन करना और SSB इंटरव्यू की गंभीर तैयारी शुरू करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें, और उम्मीदवारों द्वारा गलत या अधूरी जानकारी भरने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है, और भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मेडिकल मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
Indian Army SSC Technical 67th Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | अप्लाई करें |
| संक्षिप्त नोटिस | (पुरुष) – (महिला) |
| Our Whatsapp Channel | जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | जॉइन करें |
यें भी पढ़ें….
Railway Group D Vacancy 2026 : 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, आवेदन 21 जनवरी 2026 से होगा शुरू
