SEBI Grade A Admit Card 2026 : जारी, हॉल टिकट डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि, पैटर्न और महत्वपूर्ण निर्देश

SEBI Grade A Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ग्रेड A ऑफिसर (सहायक मैनेजर) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड SEBI की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

SEBI Grade A Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती बोर्डभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
पद का नामग्रेड A ऑफिसर (सहायक मैनेजर)
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी05 जनवरी 2026
परीक्षा की तिथि10 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.sebi.gov.in/

सेबी ग्रेड A एडमिट कार्ड 2026 जारी – लेटेस्ट अपडेट

SEBI द्वारा Grade A भर्ती परीक्षा निर्धारित शेड्यूल 10 जनवरी 2026 आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वे अब SEBI की आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट/एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की परीक्षा तिथि, समय और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से दिए गए हैं। यह भर्ती भारत की सबसे प्रतिष्ठित और हाई प्रोफाइल रेगुलेटरी जॉब्स में से एक है। ऐसे में एडमिट कार्ड न केवल परीक्षा प्रवेश पत्र है, बल्कि उम्मीदवार की पहचान, पात्रता और परीक्षा शेड्यूल का आधिकारिक प्रमाण भी है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. SEBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Careers” या “Recruitment” सेक्शन खोलें
  3. “SEBI Grade A Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  4. अपना Registration Number / Roll Number और Date of Birth / Password दर्ज करें
  5. सबमिट करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  6. PDF डाउनलोड करें और स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें

एडमिट कार्ड में कौन – कौन सी जानकारी होगी ?

सेबी द्वारा ग्रेड A परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में निम्न विवरण अवश्य जांचें और यदि नाम, फोटो या सेंटर डिटेल में कोई त्रुटि हो, तो तुरंत SEBI की आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

ग्रेड A भर्ती से जुडी परीक्षा चरण

SEBI Grade A परीक्षा आमतौर पर तीन चरणों में आयोजित होती है, Phase 1 क्वालिफाइंग नेचर का होता है, जबकि Phase 2 और Interview फाइनल मेरिट के लिए निर्णायक होते हैं।

  • Phase 1 : ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट
  • Phase 2 : वर्णनात्मक + ऑनलाइन परीक्षा
  • Phase 3 : साक्षात्कार

परीक्षा पैटर्न की जानकारी

सेबी ग्रेड ए भर्ती की फेज 01 परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 100 वस्तुनिष्ट (बहुविकल्पीय) प्रश्न पूछे जायेंगे और दोनों पेपर में प्रत्येक प्रश्न के सामान अंक होंगे। पेपर 1 में सभी स्ट्रीम के लिए सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता से जुड़े प्रश् पूछे जायेंगे जबकि पेपर 2 में स्ट्रीम विशिष्ट विषय संबंधी प्रश्न पूछे जायेंगे। दोनों पेपर की परीक्षाएं एक ही दिन में अलग अलग समय में आयोजित की जाएगी।

  • परीक्षा मोड़ : ऑनलाइन
  • कुल प्रश्न : 100 (दोनों पेपर में)
  • कुल अंक : 100 (दोनों पेपर में)
  • पेपर 1 परीक्षा अवधि : 60 मिनट
  • पेपर 2 परीक्षा अवधि : 40 मिनट
  • नकारात्मक अंक : 1/4 (एक चौथाई)

परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले दस्तावेज़

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • वैध आईडी प्रूफ (आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एडमिट कार्ड में निर्देशित अन्य दस्तावेज

महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए :

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 45 मिनट पहले पहुंचें
  • एडमिट कार्ड का प्रिंटेड कॉपी अनिवार्य
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस प्रतिबंधित
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें

SEBI Grade A Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडक्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
Our Whatsapp Channelजॉइन करें
Our Telegram Channelजॉइन करें

यें भी पढ़ें..

OICL AO Pre Admit Card 2025 : जारी, यहाँ करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि, पैटर्न और जरूरी निर्देश

Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry 2026 : आवेदन शुरू, यहाँ जानें पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया

Scroll to Top