MP Police SI Subedar Admit Card 2026 : मध्य प्रदेश पुलिस एसआई, सुबेदार एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आ चुकी है। मध्य मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल नें एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन नबंर, जन्मतिथि का उपयोग करके अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Police SI, Subedar Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण
| भर्ती बोर्ड | मध्य मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल |
| परीक्षा का नाम | एमपी पुलिस एसआई सूबेदार भर्ती परीक्षा 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 09 जनवरी 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 16 – 21 जनवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
एमपी पुलिस एसआई सुबेदार एडमिट कार्ड 2026 : अपडेट
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जायेगा। उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के कुल 500 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
MP Police SI & Subedar Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
- होमपेज पर “Admit Card” या “Test Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें
- MP Police SI / Subedar Admit Card 2026 लिंक चुनें
- अपना Application Number, Date of Birth और Captcha Code दर्ज करें
- Submit करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- एडमिट कार्ड को PDF में डाउनलोड करें
- भविष्य के लिए कम से कम 2 प्रिंट कॉपी निकाल लें
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारियाँ ध्यान से चेक करें, यदि किसी भी जानकारी में गलती पाई जाती है, तो तुरंत MPESB की हेल्पलाइन या आधिकारिक ईमेल से संपर्क करें।
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- रोल नंबर और आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा दिन से जुडी जरूरी गाइडलाइंस
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे Aadhaar Card, Voter ID या Driving License साथ लाना जरूरी होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा हॉल में अनुचित साधनों का उपयोग करने पर उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करना चाहिए।
परीक्षा से पहले क्या करें ?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी डिटेल मिलान करें
- परीक्षा केंद्र का पता पहले से जांच लें
- परीक्षा से एक दिन पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें
- अंतिम समय की अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें
MP Police SI, Subedar Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | जॉइन करें |
