Supreme Court SCI Court Master Result 2026 : सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया नें कोर्ट मास्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने Supreme Court Court Master (Shorthand) भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। कोर्ट मास्टर का पद Supreme Court की सबसे प्रतिष्ठित भर्तियों में से एक है। इस भर्ती के अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया में कोर्ट मास्टर के लगभग 30 पदों के लिए नियुक्ति होनी है।
Supreme Court Court Master Result 2026 : संक्षिप्त विवरण
| भर्ती बोर्ड | सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया |
| परीक्षा का नाम | सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया कोर्ट मास्टर भर्ती परीक्षा 2024 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| परीक्षा की तिथि | 12 नवंबर 2025 |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 10 जनवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.sci.gov.in |
Supreme Court SCI Court Master Result 2026 : कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं, कोई व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी नहीं किया गया है, केवल मेरिट लिस्ट PDF उपलब्ध है।
- Supreme Court of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर Recruitment / Results सेक्शन पर क्लिक करें
- “Court Master (Shorthand) Result 2026” लिंक को ओपन करें
- यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
- रिजल्ट की PDF आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी
- Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number या Name सर्च करें
- रिजल्ट PDF को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया कोर्ट मास्टर मेरिट लिस्ट
SCI Court Master Result 2026 के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस मेरिट लिस्ट में केवल उन्हीं उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जिन्होंने:
- लिखित परीक्षा में न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त किए
- शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया
- कुल मिलाकर निर्धारित चयन मानदंड को पूरा किया
मेरिट लिस्ट के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का नाम PDF में है, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य औपचारिकताओं के लिए तैयार रहना चाहिए।
रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा
रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अब आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए। सबसे पहले Supreme Court of India द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सूचना जारी की जाएगी, जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, शॉर्टहैंड/टाइपिंग सर्टिफिकेट और अन्य आवश्यक प्रमाणों की जांच की जाएगी। इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाएगा।
इसमें Supreme Court द्वारा तय किए गए मेडिकल मानकों को पूरा करना जरूरी होगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
Court Master पद की सैलरी और जॉब प्रोफाइल
Supreme Court में Court Master (Shorthand) का पद न केवल प्रतिष्ठित है बल्कि इसमें सैलरी और सुविधाएं भी काफी आकर्षक होती हैं। Court Master का मुख्य कार्य न्यायालय की कार्यवाही का शॉर्टहैंड रिकॉर्ड रखना, माननीय न्यायाधीशों के आदेशों को तैयार करना और कोर्ट रिकॉर्ड का प्रबंधन करना होता है।
- Pay Level : Level-11 (7th Pay Commission)
- प्रारंभिक वेतन : लगभग ₹67,700 प्रति माह
- अन्य लाभ : DA, HRA, TA और केंद्र सरकार के अन्य भत्ते
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- रिजल्ट PDF को ध्यानपूर्वक जांचें
- किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत Supreme Court की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए संपर्क माध्यम से सूचना दें
- सोशल मीडिया या अनधिकृत वेबसाइटों पर उपलब्ध फर्जी सूचनाओं से बचें
- आगे की सभी अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें
Supreme Court SCI Court Master Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | जॉइन करें |
