JSSC Madhyamik Acharya Admit Card 2026 : झारखंड माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTMACCE) 2026 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग नें (JSSC) ने माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
JSSC Madhyamik Acharya Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण
| भर्ती बोर्ड | झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग |
| परीक्षा का नाम | झारखंड माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 12 जनवरी 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 15 – 23 जनवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | jssc.jharkhand.gov.in |
झारखंड माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 : लेटेस्ट अपडेट
झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, झारखंड माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित तिथि 15 – 23 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देशों की जाँच कर लें। परीक्षा पूरी तरह OMR आधारित होगी और सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
JSSC Madhyamik Acharya Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “Admit Card” या “Latest Notifications” सेक्शन पर क्लिक करें
- “JTMACCE Madhyamik Acharya Admit Card 2026” लिंक खोलें
- अपना Registration Number/Application Number और Date of Birth दर्ज करें
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?
JSSC Madhyamik Acharya Admit Card 2026 में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज होंगी। यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि जैसे नाम की स्पेलिंग, फोटो, परीक्षा केंद्र या विषय से संबंधित गलती पाई जाती है, तो उम्मीदवार तुरंत JSSC कार्यालय या आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- रोल नंबर / पंजीकरण संख्या
- परीक्षा का नाम (JTMACCE 2026)
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
JTMACCE परीक्षा पैटर्न की जानकारी
JTMACCE परीक्षा का आयोजन माध्यमिक आचार्य (Secondary Teacher) पदों पर चयन के लिए किया जा रहा है। यह परीक्षा विषय आधारित होगी और उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता तथा विषय ज्ञान को परखने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। CBT परीक्षा के लिए 03 घंटे की परीक्षा अवधि निर्धारित होगी।
- परीक्षा मोड : ऑनलाइन (CBT Mode)
- प्रश्न प्रकार : वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice Questions)
- कुल प्रश्न : Tire I : 200 प्रश्न, Tire II : 150 प्रश्न
- मार्किंग स्कीम : सही उत्तर – 01 अंक, नेगेटिव मार्किंग (लागु नहीं)
- परीक्षा भाषा : हिंदी/अंग्रेजी (विषय के अनुसार)
परीक्षा के दिन ये जरूरी निर्देश जरूर मानें
JSSC ने अभ्यर्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं, निर्देशों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
- एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, Voter ID आदि) अनिवार्य
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि प्रतिबंधित
- केवल नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन ही साथ लाएं
- कोविड या अन्य सुरक्षा दिशानिर्देश (यदि लागू हों) का पालन करें
JSSC Madhyamik Acharya भर्ती 2026 – आगे क्या ?
परीक्षा के सफल आयोजन के बाद सबसे पहले आयोग द्वारा आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी दस्तावेज़ सही पाए जाने पर मेरिट लिस्ट जारी होगी और अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान किया जाएगा।
JSSC Madhyamik Acharya Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | जॉइन करें |
