GATE Admit Card 2026 : प्रवेश पत्र जारी, अभी करें डाउनलोड, एग्जाम डेट, जरूरी दस्तावेज और निर्देश देखें

GATE Admit Card 2026 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी द्वारा इंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE 2026) का एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। GATE 2026 का आयोजन इस वर्ष IIT Roorkee द्वारा किया जा रहा है। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश का एकमात्र वैध दस्तावेज है।

GATE Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT रुड़की, गुवाहाटी)
परीक्षा का नामइंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी13 जनवरी 2026
परीक्षा की तिथि7, 8, 14, 15 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://gate2026.iitg.ac.in/

परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड – अपडेट

GATE परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी सहित 07 अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से 7, 8, 14, 15 फरवरी 2026 को किया जा रहा हैं। अभ्यर्थी अपना GATE एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड केवल परीक्षा हॉल में प्रवेश का साधन नहीं है, बल्कि यह आपकी पहचान, परीक्षा शिफ्ट और सेंटर से जुड़ी आधिकारिक पुष्टि भी करता है। इसी एडमिट कार्ड के आधार पर आगे चलकर GATE स्कोरकार्ड, M.Tech/PhD एडमिशन, PSU भर्ती और स्कॉलरशिप प्रक्रियाओं में भी जानकारी वेरिफाई की जाती है।

GATE एडमिट कार्ड 2026 में दी गई जानकारी

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से मिलान करना चाहिए, यदि किसी भी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो तुरंत आधिकारिक GATE हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम, फोटो और हस्ताक्षर
  • Enrollment ID / Registration Number
  • परीक्षा पेपर (Branch/Subject Code)
  • परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता और सेंटर कोड
  • रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा अवधि
  • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

GATE Admit Card 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

जो उम्मीदवार “GATE Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें” सर्च कर रहे हैं, उनके लिए प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान है।

  1. सबसे पहले GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Admit Card Download से जुड़ा लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी Enrollment ID या Email ID और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  4. सफल लॉगिन के बाद स्क्रीन पर आपका GATE Admit Card 2026 दिखाई देगा।
  5. इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और साफ प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर साथ लें जानें वाले जरुरी दस्तावेज

कई उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि “GATE एग्जाम में एडमिट कार्ड के अलावा क्या ले जाएं”। इसके लिए नीचे दी गई जानकारी जरूरी है:

  • GATE प्रिंटेड एडमिट कार्ड 2026
  • वैध फोटो पहचान पत्र (ओरिजिनल)
    • आधार कार्ड
    • पैन कार्ड
    • वोटर आईडी
    • पासपोर्ट
    • ड्राइविंग लाइसेंस

इनमें से किसी एक पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

GATE 2026 परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स प्रतिबंधित हैं
  • परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है

GATE Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडक्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
Our Whatsapp Channelजॉइन करें
Our Telegram Channelजॉइन करें

यें भी पढ़ें..

Bihar BPSC ATP Recruitment 2026 : एटीपी पर्यवेक्षक सुचना जारी, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया यहाँ जानें

JSSC Madhyamik Acharya Admit Card 2026 : जारी, यहां से करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि व निर्देश

Scroll to Top