Indian Post GDS Recruitment 2026 : 28000+ पदों पर बंपर भर्ती, अभी करें यहाँ से ऑनलाइन आवेदन

Last Updated on 01/02/2026 3:00 PM by Prashant Shahi

Indian Post GDS Recruitment 2026 : भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न पोस्टल सर्किलों में ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, 10वीं पास इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो बिना परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी सेवा देना चाहते हैं।

Indian Post GDS Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाभारतीय डाक विभाग
पद का नामग्रामीण डाक सेवक
कुल पद28000+
आयु सीमा18 – 40 वर्ष
योग्यता10वीं पास
आवेदन प्रारंभ की तिथि31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाईटindiapostgdsonline.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

Indian Post GDS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न योग्यता पूरी करनी होगी :

  • उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • 10वीं परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
  • कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान आवश्यक है।

आयु सीमा

डाक विभाग द्वारा तय आयु सीमा इस प्रकार है :

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग को आयु में छूट

  • SC/ST : 5 वर्ष
  • OBC : 3 वर्ष
  • PwD : 10 – 15 वर्ष

आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई कट-ऑफ डेट के अनुसार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला₹00/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई)

Indian Post GDS Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं :

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. GDS Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क जमा करें (यदि लागू हो)।
  7. फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रति सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट बेस्ड प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन उनकी 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। मेरिट लिस्ट राज्यवार और श्रेणीवार जारी की जाएगी।

मेरिट में शामिल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन सफल होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

  • शॉर्टलिस्ट (10वीं के अंको के अनुसार)
  • मेरिट सूची
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम चयन सूची

वेतनमान

GDS पदों के लिए वेतन TRCA (Time Related Continuity Allowance) के आधार पर तय किया जाता है।

  • BPM : ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह
  • ABPM/Dak Sevak : ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह
  • वेतन के साथ सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें :

  • 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कंप्यूटर प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो)

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
  • सभी जानकारी सही और प्रमाण पत्रों के अनुसार भरें
  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में ही अपलोड करें
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें
  • एक से अधिक आवेदन करने से बचें, आवेदन रद्द हो सकता है
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित रखें
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सभी मूल प्रमाण पत्र तैयार रखें

क्यों खास है ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 ?

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती खास इसलिए है क्योंकि इसमें उम्मीदवारों को बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे 10वीं के अंकों के आधार पर चयन का मौका मिलता है। यह भर्ती ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर प्रदान करती है। कम शैक्षणिक योग्यता में सरकारी नौकरी, निश्चित मासिक वेतन और स्थिर कार्य वातावरण इसे आकर्षक बनाते हैं। साथ ही, यह नौकरी स्थानीय क्षेत्र में काम करने का अवसर देती है, जिससे अभ्यर्थियों को स्थानांतरण की समस्या कम होती है।

Indian Post GDS Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top