Last Updated on 02/02/2026 7:41 AM by Prashant Shahi
AFCAT Answer Key 01 2026 : भारतीय वायुसेना ने AFCAT 01/2026 परीक्षा की आधिकारिक आंसर की 2026 जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी AFCAT 01/2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की जारी होने से उम्मीदवारों को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा है।
और वे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए कितने योग्य हैं। AFCAT परीक्षा का आयोजन फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल) ब्रांचों में भर्ती के लिए किया जाता है। यह आंसर की सभी सेटों के लिए जारी की गई है।
AFCAT Answer Key 01 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती विभाग का नाम | भारतीय वायुसेना |
| परीक्षा का नाम | AFCAT 01/2026 |
| परीक्षा की तिथि | 31 जनवरी 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 01 जनवरी 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | फरवरी 2026 |
| अधिकारिक वेबसाइट | afcat.cdac.in |
AFCAT 01/2026 Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “AFCAT 01/2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन के लिए Email ID और Password दर्ज करें
- स्क्रीन पर Answer Key पीडीएफ में ओपन हो जाएगी
- Answer Key को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें
AFCAT 01/2026 मार्किंग स्कीम
AFCAT परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू होती है। स्कोर कैलकुलेट करने से पहले मार्किंग स्कीम को समझना जरूरी है :
- सही उत्तर पर : +3 अंक
- गलत उत्तर पर : -1 अंक
- बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्न : 0 अंक
AFCAT 01/2026 संभावित कटऑफ
आंसर की के बाद उम्मीदवार सबसे ज्यादा जिस चीज को जानना चाहते हैं, वह है कटऑफ। पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर संभावित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है, वास्तविक कटऑफ रिजल्ट जारी होने के साथ घोषित की जाएगी, जो परीक्षा के कठिनाई स्तर और उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करेगी।
- फ्लाइंग ब्रांच: 155 – 165 अंक
- ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल): 145 – 155 अंक
- ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल): 135 – 145 अंक
AFCAT 01/2026 Answer Key पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकता है।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया :
- लॉगिन करें
- “Raise Objection” विकल्प चुनें
- संबंधित प्रश्न का चयन करें
- प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज करें
- निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें
Final Answer Key आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी की जाएगी।
AFCAT 01/2026 Result 2026 कब जारी होगा ?
Answer Key जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। संभावना है कि AFCAT 01/2026 Result कुछ ही दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
रिजल्ट में निम्न जानकारियां होंगी :
- उम्मीदवार का कुल स्कोर
- क्वालिफाइंग स्टेटस
- AFSB इंटरव्यू के लिए चयन स्थिति
जो उम्मीदवार कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें AFSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
AFCAT चयन प्रक्रिया
AFCAT भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होती है:
- लिखित परीक्षा (AFCAT Exam)
- AFSB इंटरव्यू (SSB टाइप टेस्ट)
- मेडिकल परीक्षा
इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ही भारतीय वायुसेना में अधिकारी पद पर नियुक्ति दी जाती है।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- केवल आधिकारिक Answer Key को ही सही मानें
- संभावित स्कोर के आधार पर इंटरव्यू की तैयारी शुरू करें
- कटऑफ से थोड़ा कम स्कोर होने पर भी तैयारी जारी रखें
- किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें
- Final Answer Key आने तक कोई निष्कर्ष न निकालें
AFCAT Answer Key 01 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| आंसर की डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
