RPSC Senior Teacher Result 2026 : जारी, यहां से करें परिणाम चेक, देखें आगे की प्रक्रिया से सम्बंधित विवरण

Last Updated on 04/02/2026 1:01 PM by Prashant Shahi

RPSC Senior Teacher Result 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब विज्ञानं और हिंदी विषय का रिजल्ट और श्रेणीवार कटऑफ आरपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब 4 से 10 फरवरी 2026 के बीच दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए जायेंगे।

RPSC Senior Teacher Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती विभागराजस्थान लोक सेवा आयोग
भर्ती का नामआरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2026
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि09 सितम्बर 2025
 रिजल्ट जारी की तिथि03 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

रिजल्ट पीडीऍफ़ में क्या जानकारी होगी शामिल

अभ्यर्थी जब अपना परिणाम डाउनलोड करेंगे, तो उसमें निम्नलिखित जानकारियां देखने को मिलेंगी :

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • विषय का नाम
  • श्रेणी (Category)
  • चयन स्थिति (Selected / Not Selected)
  • कटऑफ अंक
  • मेरिट क्रम

रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की सूची दी गई है।

RPSC Senior Teacher Result 2026 : ऐसे करें चेक

अभ्यर्थी अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान स्टेप्स में चेक कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “Senior Teacher Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. विषयवार रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
  5. Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
  6. पीडीएफ को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा।

RPSC Senior Teacher Cut Off 2026 (अनुमानित)

हालांकि आयोग ने आधिकारिक कटऑफ भी जारी की है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष कटऑफ अपेक्षाकृत अधिक रही है। इसका कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी और प्रश्नपत्र का मध्यम स्तर का होना माना जा रहा है। संभावित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है :

  • सामान्य वर्ग : 60% – 65%
  • ओबीसी : 55% – 60%
  • एससी : 45% – 50%
  • एसटी : 40% – 45%

रिजल्ट के बाद आगे क्या प्रक्रिया होगी

रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण दस्तावेज सत्यापन होगा, जो 04 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और केंद्र पर उपस्थित होकर अपने सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। सत्यापन के दौरान शैक्षणिक योग्यता , जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर ही अभ्यर्थी को अंतिम रूप से नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले अपने दस्तावेज तैयार रखें।

दस्तावेज सत्यापन में किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी

अभ्यर्थियों को DV के समय निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा, यदि किसी उम्मीदवार के दस्तावेज अपूर्ण या गलत पाए जाते हैं, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक और बीएड की मार्कशीट/डिग्री
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • आवेदन पत्र की प्रति
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित और गैर-चयनित दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों को निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें।
  • किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक पर भरोसा न करें।
  • चयनित अभ्यर्थी अपने दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • आगे की सूचना के लिए RPSC की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

RPSC Senior Teacher Result 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

यह भर्ती परीक्षा राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करना है। इस भर्ती के माध्यम से हजारों पदों को भरा जाएगा, जिससे राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RPSC Senior Teacher Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top