CTET February Admit Card 2026 : जारी, अभी करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि, समय, पैटर्न व महत्वपूर्ण निर्देश

Last Updated on 06/02/2026 1:28 AM by Prashant Shahi

CTET February Admit Card 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड 05 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CTET परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक बनने की योग्यता तय करने वाली परीक्षा है, इसलिए एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।

CTET February Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
परीक्षा का नामकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी05 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि07, 08 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटctet.nic.in

CTET Admit Card 2026 : डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाए
  2. होमपेज पर “CTET February 2026 Admit Card” लिंक क्लिक करें
  3. लॉगिन पेज पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
  4. सभी विवरण सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
  5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, उसे ध्यान से जांचें
  6. अब एडमिट कार्ड को पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें
  7. डाउनलोड की गई फाइल को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करें।
  8. परीक्षा के दिन उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें

CTET एडमिट कार्ड 2026 में दी गई जानकारी

अभ्यार्थी अपने एडमिट कार्ड में नीचे दी गयी परीक्षा सम्बंधित जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और यदि एडमिट कार्ड में दर्ज किसी भी जानकारी में कोई गलती हो तो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • पेपर का विवरण (Paper 1 या Paper 2)
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े निर्देश

CTET परीक्षा तिथि और समय

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार CTET फरवरी 2026 की परीक्षा निर्धारित तिथि 07 और 08 फरवरी 2026 (दोनों दिन) को 140 शहरों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में दो पेपर, पेपर 1 और पेपर 2 अलग-अलग शिफ्ट में कराई जाएगी। सभी शिफ़्टों की परीक्षा अवधि 02 घंटे 30 मिनट की होगी।

  • पहली पाली : Paper 2 – सुबह 09 : 30 बजे से दोपहर 12 : 00 बजे तक (अवधि : 2 घंटे 30 मिनट)
  • दूसरी पाली : Paper 1 – दोपहर 02 : 30 बजे से शाम 05 : 00 बजे तक (अवधि : 2 घंटे 30 मिनट)

परीक्षा पैटर्न व न्यूनतम आहर्ता अंक

CTET परीक्षा का आयोजन CBSE द्वारा ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) मोड में आयोजित किया जायेगा। परीक्षा का उद्देश्य कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने की पात्रता तय करना है। इसमें वस्तुनिष्ट बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। और गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन शामिल नहीं होगा। लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 60% और ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग के लिए 55% न्यूनतम आहर्ता अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

  • प्रश्न प्रकार : वस्तुनिष्ठ (MCQ)
  • कुल प्रश्न : 150
  • प्रत्येक प्रश्न : 1 अंक
  • नकारात्मक अंकन : नहीं

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना अनिवार्य है ?

CTET परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना वैध दस्तावेज के परीक्षा केंद्र में प्रवेश या बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • CTET एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि)
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारदर्शी नीला या काला बॉल पेन

सीटीईटी परीक्षा के बाद की जानकारी

CTET 2026 परीक्षा के बाद सबसे पहले उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिस पर उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम घोषित होगा। जो अभ्यर्थी न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें CTET प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह प्रमाण पत्र केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य सरकारी/निजी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता साबित करता है।

CTET परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के समय नीचे दिए गए निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें
  • प्रवेश के समय एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लाना मना है
  • अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में केवल पारदर्शी बॉल पेन और जरूरी दस्तावेज ही ले जाएं
  • प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट पर दिए गए सभी जरुरी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें
  • किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन का प्रयोग न करें
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी
  • अभ्यर्थियों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है

CTET February Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह लेख CTET February Admit Card 2026 से संबंधित आधिकारिक नोटिस के आधार पर तैयार किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा से जुड़ी अंतिम व सटीक जानकारी के लिए केवल CTET या CBSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को ही मान्य मानें।

CTET February Admit Card 2026 : FAQs

Q1. क्या उम्मीदवार का एडमिट कार्ड दो अलग-अलग दिन का हो सकता है ?
उत्तर : नहीं, उम्मीदवार को केवल उसी दिन के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाता है जो सिस्टम द्वारा आवंटित होती है।

Q2. क्या मोबाइल में डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड मान्य होगा ?
उत्तर : नहीं। परीक्षा केंद्र पर केवल प्रिंटेड हार्ड कॉपी ही मान्य होगी।

Q3. अगर लॉगिन करते समय “Invalid Details” दिखे तो क्या करें ?
उत्तर : उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्मतिथि दोबारा जाँचे। फिर भी समस्या आए तो Contact Support का उपयोग करें।

Q4 . क्या रंगीन प्रिंट जरूरी है या ब्लैक-एंड-व्हाइट चलेगा ?
उत्तर : ब्लैक-एंड-व्हाइट प्रिंट भी मान्य होगा, लेकिन फोटो और विवरण स्पष्ट दिखाई देना चाहिए।

Scroll to Top