SSC Selection Phase 13 Result 2026 : घोषित, डाउनलोड लिंक, श्रेणीवार कटऑफ और अगली प्रक्रिया

Last Updated on 06/02/2026 9:36 AM by Prashant Shahi

SSC Selection Phase 13 Result 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 05 फरवरी 2026 को एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस चरण के लिए आवेदन किया था और परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम SSC की ऑफिसियल वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। इस परीक्षा में स्नातक, इंटरमीडिएट और मैट्रिकुलेशन स्तर पर कुल 67,543 उम्मीदवार अगली प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

SSC Selection Phase 13 Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामकर्मचारी चयन आयोग
आयोजन संस्थाएसएससी चयन पद चरण 13 परीक्षा 2025
कुल पद2423
 परीक्षा की तिथि24 जुलाई – 29 अगस्त 2025
रिजल्ट जारी की तिथि05 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा रिजल्ट – अपडेट

एसएससी द्वारा 24 जुलाई 2025 – 29 अगस्त 2025 तक आयोजित फेज -13 चयन पद परीक्षा का SSC Selection Phase 13 Result 2026 अधिकारिक वेबसाईट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाइट से रिजल्ट पीडीऍफ़ में अपने नाम या रॉल नंबर की जाँच कर सकते हैं।

इस परीक्षा में लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों नें भाग लिया था। जिनमें से कुल 67,543 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिजल्ट PDF में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर/नाम और कट-ऑफ विवरण शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कुल 2423 विभिन्न चयन पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

SSC Selection Phase 13 Result 2026 : रिजल्ट कैसे चेक करें

उम्मीदवार नीचे दिए निम्नलिखित चरणों का उपयोग करके अपना SSC Selection Phase 13 रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएँ
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए “Results” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. अब “Selection Phase 13 Result 2026” से संबंधित लिंक खोजें
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें
  5. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद पीडीऍफ़ फाइल खुलेगी
  6. अब परिणाम पीडीऍफ़ में अपना नाम या रॉल नंबर की जाँच करें
  7. यदि आपका रोल नंबर पीडीऍफ़ सूची में है, तो आप चयनित हैं
  8. रिजल्ट पीडीऍफ़ को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

रिजल्ट में दी गयी जानकारी

रिजल्ट पीडीऍफ़ में परीक्षा परिणाम से सम्बंधित निम्नलिखित जानकारी शामिल हो सकती हैं।

  • चयनित उम्मीदवारों के रॉल नंबर या नाम की सूची
  • पद अनुसार और श्रेणी अनुसार कटऑफ अंक का विवरण
  • उम्मीदवार का चयन स्तिथि (Qualified/Not Qualified)
  • आगे की चयन प्रक्रिया से संबंधित निर्देश
  • परीक्षा से जुड़ी नॉर्मलाईजेसशन लागू होने की सूचना
  • भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिस और शर्तें
  • अगले चरण की तारीख या सूचना अपडेट का उल्लेख।

कटऑफ और मेरिट लिस्ट

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा Phase-XIII/2025 परिणाम 2026 के साथ कटऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। कटऑफ अंक पोस्ट-वाइज और श्रेणी-वाइज (UR, OBC, SC, ST, EWS) अलग-अलग तय किए गए हैं, जो उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा के कठिनाई स्तर और उपलब्ध रिक्तियों पर आधारित हैं। जिन उम्मीदवारों के नॉर्मलाईजेसशन अंक कटऑफ के बराबर या उससे अधिक हैं, उन्हें क्वालिफाइड घोषित किया गया है। मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर या नाम शामिल किए गए हैं।

रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया

SSC Selection Phase 13 Result 2026 जारी होने के बाद सीबीटी परीक्षा में न्यूनतम आहर्ता अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा। सबसे पहले आयोग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें 11 फरवरी से 03 मार्च 2026 तक अभ्यर्थी के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जा सकती हैं। कुछ पदों के लिए कौशल परिक्षण या चिकित्सा परिक्षण भी कराया जा सकता है। सभी प्रक्रियाएँ पूरी होने के बाद आयोग द्वारा फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को संबंधित विभागों में नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

SSC Selection Phase 13 Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह लेख केवल सूचना उद्देश्य से तैयार किया गया है। रिजल्ट, कटऑफ और चयन प्रक्रिया से संबंधित अंतिम जानकारी केवल SSC की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर ही मान्य होगी। किसी भी त्रुटि या बदलाव के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। उम्मीदवार किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक स्रोत से अवश्य पुष्टि करें।

यें भी पढ़ें..

CTET February Admit Card 2026 : जारी, अभी करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि, समय, पैटर्न व महत्वपूर्ण निर्देश

Delhi Police Head Constable Answer Key 2026 : आउट, तुरंत डाउनलोड करें व अनुमानित स्कोर करें चेक

SSC Selection Phase 13 Result 2026 : FAQs

Q1. रिजल्ट में पास होने के बाद अगला स्टेप क्या होगा ?
उत्तर : रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन और स्कील टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा

Q2. SSC Phase 13 के लिए स्कील टेस्ट किन पोस्ट पर होगा ?
उत्तर : स्कील टेस्ट केवल उन पोस्ट पर होगा जिनमें कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी की आवश्यकता होती है

Q3. SSC Phase 13 Result 2026 में रिजल्ट में रोल नंबर गलत हो तो क्या करें ?
उत्तर : यदि कोई त्रुटि दिखती है, तो SSC की वेबसाइट पर दिए गए हेल्पडेस्क से संपर्क करें

Q4. क्या SSC Phase 13 Result में प्राप्त अंक फाइनल मेरिट माने जाएंगे ?
उत्तर : नहीं, यह रिजल्ट केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए है। अंतिम चयन सूची विभाग द्वारा बाद में जारी किया जाएगा

Scroll to Top