UP Police Computer Operator Final Result 2026 : घोषित। यहां मेरिट लिस्ट, कटऑफ, स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक देखें

Last Updated on 08/02/2026 1:07 PM by Prashant Shahi

UP Police Computer Operator Final Result 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड नें कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती का फाइनल रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की गई है। जिन उम्मीदवारों ने सभी प्रक्रिया में भाग लिया था वे अब यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Computer Operator Final Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामयूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2025
आयोजन संस्थाउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड
कुल पद930
 लिखित परीक्षा की तिथि01 नवंबर 2025
 टाइपिंग टेस्ट की तिथि21 – 24 दिसंबर 2025, 18 – 19 जनवरी 2026
रिजल्ट जारी की तिथि07 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

UP Police Computer Operator Final Result 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  1. सबसे पहले यूपीपीबीपीबी (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UP Police Computer Operator Final Result 2026” लिंक खोजें।
  3. रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. एक नई पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुलेगी।
  5. पीडीएफ में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
  6. अपनी चयन स्थिति (Selected/Qualified) जांचें।
  7. रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।
  8. भविष्य की प्रक्रिया के लिए प्रिंट आउट या सेव करके सुरक्षित रखें।

कटऑफ और मेरिट लिस्ट से जुड़ी जानकारी

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ बोर्ड ने मेरिट लिस्ट और श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि शामिल हैं। कटऑफ लिखित परीक्षा व स्किल टेस्ट के अंकों के आधार पर तय की गई है। अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक अलग निर्धारित किए गए हैं।

श्रेणीकटऑफ अंक
अनारक्षित139.62
पिछड़ा वर्ग132.07
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग123.27
अनुसूचित जाति108.17
अनुसूचित जनजाति81.76

कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती की चयन प्रक्रिया

यह भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 930 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती के अंतर्गत पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन 01 नवंबर 2025 को किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया गया।

जिसमें उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 27 से 24 दिसंबर 2025 के बीच किया गया। वहीं शेष अभ्यर्थियों के लिए 18 से 19 जनवरी 2026 तक टाइपिंग टेस्ट आयोजित हुआ। सभी चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 930 पदों पर अंतिम रूप से चयन चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पद का कार्य

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A पद पर चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य रूप से तकनीकी और डाटा प्रबंधन से जुड़े कार्य सौंपे जाते हैं, जैसे :

  • पुलिस विभाग के डिजिटल रिकॉर्ड और डाटाबेस का प्रबंधन करना
  • अपराध, FIR और केस से संबंधित डाटा एंट्री करना
  • विभागीय सॉफ्टवेयर और ऑनलाइन पोर्टल पर काम करना
  • रिपोर्ट, चार्ट और आधिकारिक दस्तावेज कंप्यूटर पर तैयार करना
  • ई-ऑफिस और आईटी सिस्टम से जुड़े कार्यों में सहायता करना
  • साइबर और तकनीकी यूनिट को डाटा सपोर्ट देना
  • सिस्टम में जानकारी अपडेट और बैकअप बनाए रखना
  • वरिष्ठ अधिकारियों को तकनीकी सहायता प्रदान करना

फाइनल रिजल्ट जारी के बाद आगे की प्रक्रिया

फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अगले चरण में उम्मीदवारों को पहले मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनकी शारीरिक व स्वास्थ्य संबंधी जांच की जाएगी। इसके बाद चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। सभी औपचारिकताएं सफलतापूर्वक पूरी होने पर बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रशिक्षण और पदस्थापना से संबंधित सूचना दी जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • फाइनल रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।
  • किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर और विवरण ध्यान से जांचें।
  • भविष्य की प्रक्रिया के लिए रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रखें।
  • मेडिकल टेस्ट और चरित्र सत्यापन से संबंधित सूचना पर नजर रखें।
  • बोर्ड द्वारा जारी नोटिस और अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहें।
  • सभी मूल दस्तावेज पहले से तैयार और सुरक्षित रखें।
  • किसी भी समस्या की स्थिति में केवल आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

UP Police Computer Operator Final Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

मेरिट लिस्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
स्कोरकार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top