PNB Apprentice Recruitment 2026 : अपरेंटिस भर्ती के 5000+ पदों पर आवेदन शुरू, पात्रता और आवेदन लिंक जानें

Last Updated on 09/02/2026 9:23 AM by Prashant Shahi

PNB Apprentice Recruitment 2026 : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वर्ष 2026 के लिए अपरेंटिस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया आज 08 फरवरी 2026 से शुरू कर दिया हैं। इस भर्ती के अंतर्गत देशभर के युवाओं को बैंकिंग सेक्टर में प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पीएनबी की अधिकारिक वेबसाइट से 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।

PNB Apprentice Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थापंजाब नेशनल बैंक
पद का नामअपरेंटिस
कुल पद5138
आयु सीमा20 – 28 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि08 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाईटpnb.bank.in

शैक्षणिक योग्यता

PNB Apprentice भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए :

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य।
  • उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए (राज्य के अनुसार)।
  • कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 28 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी:

  • SC/ST : 5 वर्ष
  • OBC : 3 वर्ष
  • दिव्यांग (PwBD) : 10 वर्ष तक

आयु की गणना निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीपुरुषमहिला
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹944/- रूपये₹708/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹236/- रूपये₹236/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई)ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई)

आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले पीएनबी बैंक की अधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाए
  2. New Registration पर क्लिक कर मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।
  3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
  4. पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज़ (मार्कशीट, प्रमाण पत्र) स्कैन कर अपलोड करें।
  6. कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. सभी विवरण दोबारा जांचकर फॉर्म को Final Submit करें।
  8. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया

PNB Apprentice भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणितीय योग्यता, अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को Apprentice पद के लिए अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षण
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षण

आवश्यक दस्तावेज़

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड / पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र

जॉब प्रोफाइल व स्टाइपेंड

PNB Apprentice के रूप में चयनित उम्मीदवारों को बैंक शाखा में दैनिक कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें कस्टमर सर्विस, अकाउंट ओपनिंग से संबंधित प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, कैश और नॉन-कैश ट्रांजेक्शन की जानकारी, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में सहायता तथा कार्यालयीन रिकॉर्ड का रखरखाव शामिल होता है। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को बैंकिंग नियमों और प्रक्रियाओं की समझ विकसित कराई जाती है।

  • अनुमानित स्टाइपेंड : ₹10,000 से ₹15,000 प्रति माह
    (राज्य एवं पोस्टिंग स्थान के अनुसार भिन्न हो सकता है)

यह नियमित बैंक कर्मचारी पद नहीं होगा, बल्कि प्रशिक्षण आधारित पद होगा।

PNB Apprentice Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top