Last Updated on 11/02/2026 8:44 PM by Prashant Shahi
IB Security Assistant Tier 02 Admit Card 2026 : खुफिया ब्यूरो द्वारा सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव टियर 02 परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 10 फरवरी को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 01 परीक्षा में सफलता प्राप्त किया हैं वे अब टियर 02 परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 गृह मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in से लॉगिन विवरण का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।
IB Security Assistant Tier 02 Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | गृह मंत्रालय खुफिया ब्यूरो |
| परीक्षा का नाम | आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 02 परीक्षा 2026 |
| परीक्षा चरण | स्तर 02 (वर्णनात्मक परीक्षा) |
| एडमिट कार्ड जारी | 10 फरवरी 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 22 फरवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | mha.gov.in |
एडमिट कार्ड पर दर्ज मुख्य जानकारी
आईबी सुरक्षा सहायक/कार्यकारी टियर–02 परीक्षा एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण दर्ज होते हैं, जिन्हें अभ्यर्थी ध्यानपूर्वक जाँच लें। किसी भी विवरण में गलती होने पर तुरंत सम्बंधित विभाग की हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तिथि
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा का चरण
- परीक्षा तिथि, समय
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम व पता
- श्रेणी & जेंडर
- परीक्षा से संबंधित सामान्य निर्देश
IB Security Assistant Tier 02 Admit Card 2026 : ऐसे करें डाउनलोड
आईबी सुरक्षा सहायक/कार्यकारी की टियर 02 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना आईबी एसए/एक्जीक्यूटिव टियर 02 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- पहले गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाए
- होमपेज पर “आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 02 एडमिट कार्ड” लिंक देखें
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें, एक नया पेज खुलेगा
- अपनी “यूजर आईडी” और “पासवर्ड” दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें
- अब स्क्रीन पर IB Security Assistant Tier 02 Admit Card 2026 दिखेगा
- अभ्यर्थी सभी विवरण की जाँच करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें
परीक्षा तिथि की जानकारी
इंटेलिजेंस ब्यूरो सुरक्षा सहायक टियर 02 (वर्णनात्मक परीक्षा) 2026 की परीक्षा तिथि और समय से संबंधित आधिकारिक जानकारी जारी कर दी गई है। खुफिया ब्यूरो द्वारा यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने Tier-01 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस चरण में शामिल होंगे।
परीक्षा का आयोजन निर्धारित शिफ्ट में किया जाएगा, जिसकी पूरी जानकारी IB Security Assistant Tier 02 Admit Card 2026 पर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड पर दिए गए समय और रिपोर्टिंग निर्देशों का पालन करें।
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 02 परीक्षा पैटर्न
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव टियर 02 परीक्षा का आयोजन भाषा आधारित योग्यता और अनुवाद क्षमता का आकलन करने के लिए किया जाता है। यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में होती है और क्वालिफाइंग नेचर की होती है। टियर 02 परीक्षा में प्राप्त अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते, लेकिन अगले चरण (साक्षात्कार) के लिए पात्र होने हेतु न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होता है। इसमें मुख्य रूप से अनुवाद और भाषा कौशल का परीक्षण किया जाता है।
- परीक्षा प्रकार : वर्णनात्मक, भाषा आधारित
- परीक्षा मोड : ऑफलाइन
- कुल अंक : 50
- समय अवधि : 60 मिनट (1 घंटा)
- अनुवाद प्रश्न : 40 अंक (स्थानीय भाषा से अंग्रेजी)
- भाषा/बोलने की क्षमता : 10 अंक (साक्षात्कार में)
परीक्षा दिन से जुड़े निर्देश
- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ लेकर जाएं
- एक वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें
- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ) प्रतिबंधित
- पेन, पेंसिल और अन्य सामग्री नियमों के अनुसार ही ले जाएं
- फेस मास्क और सैनिटाइज़र (यदि निर्देश हो)
टियर 02 परीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया
वर्णनात्मक टियर 02 परीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया उम्मीदवार की समग्र योग्यता और भाषा कौशल का अंतिम मूल्यांकन करने के लिए होती है। Tier-02 में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त/ क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण (साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण) के लिए बुलाया जाता है।
इस चरण में उम्मीदवार की बोलने की क्षमता, समझ और व्यक्तित्व का आकलन किया जाता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है, जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पहचान पत्रों की जांच होती है। अंत में योग्य अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की जाती है और चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
IB Security Assistant Tier 02 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक स्रोतों पर आधारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों की सही जानकारी अपने एडमिट कार्ड और आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांच लें। इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।
IB Security Assistant Tier 02 Admit Card 2026 : FAQs
Q1. अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?
उत्तर : पहले ब्राउज़र बदलकर देखें और दोबारा लॉगिन करें। फिर भी समस्या हो तो वेबसाइट पर दिए गए हेल्पडेस्क से संपर्क करें
Q2. क्या बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा ?
उत्तर : नहीं। बिना कॉल लेटर के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी
Q3. अगर एडमिट कार्ड में नाम या फोटो गलत है तो क्या परीक्षा दे सकते हैं ?
उत्तर : नहीं। ऐसी स्थिति में तुरंत आईबी या गृह मंत्रालय से संपर्क करें और सुधार कराएं, वरना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सकता है
Q4. एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र बहुत दूर मिला है, क्या बदला जा सकता है ?
उत्तर : नहीं। ऐड्मिट कार्ड में परीक्षा केंद्र एक बार आवंटित होने के बाद दुबारा बदला नहीं जाता है
