AIBE 21 Registration 2026 : आज से आवेदन शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन व जानें परीक्षा तिथि और एग्जाम पैटर्न

Last Updated on 12/02/2026 8:39 AM by Prashant Shahi

AIBE 21 Registration 2026 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 के लिए अधिकारिक रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 11 फरवरी 2026 से शुरू कर दिया हैं। 07 जून 2026 को आयोजित होने वाली एआईबीई 21 परीक्षा के लिए एलएलबी पूरा किया या अंतिम वर्ष में पढ़ रहे इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीसीआई की अधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आइए एआईबीई 21, पंजीकरण और परीक्षा से जुड़े विवरण जानें।

AIBE 21 Registration 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 परीक्षा 2026
संचालन निकायबार काउंसिल ऑफ इंडिया
आवेदन मोडऑनलाइन
आयु सीमाकोई सीमा नहीं
योग्यताLLB डिग्री
आवेदन प्रारंभ की तिथि11 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटallindiabarexamination.com

एआईबीई 21 परीक्षा की जानकारी

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लॉ ग्रेजुएट्स के पास वकालत करने के लिए न्यूनतम कानूनी ज्ञान और व्यावसायिक कौशल मौजूद है।

इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को प्रैक्टिस का सर्टिफिकेट (COP) प्रदान किया जाता है, जिसके बाद वे भारत में कानूनी प्रैक्टिस कर सकते हैं। यह परीक्षा नए अधिवक्ताओं के लिए अनिवार्य मानी जाती है। अगर कोई उम्मीदवार AIBE पास नहीं करता, तो वह केवल डिग्री होल्डर माना जाएगा, प्रैक्टिसिंग एडवोकेट नहीं।

एआईबीई 21 रजिस्ट्रेशन से जुडी महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन प्रारंभ की तिथि11 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 अप्रैल 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि01 मई 2026
सुधार की तिथि03 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी की तिथि22 मई 2026
परीक्षा की तिथि07 जून 2026

एआईबीई 21 पात्रता मानदंड

AIBE 21 Registration 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB (तीन वर्षीय या पांच वर्षीय) डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार का संबंधित राज्य बार काउंसिल में एनरोलमेंट होना जरूरी है। इस परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। जो अभ्यर्थी वर्ष 2010 के बाद LLB उत्तीर्ण कर चुके हैं, उनके लिए AIBE पास करना अनिवार्य माना जाता है।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB (3 वर्ष या 5 वर्ष) की डिग्री
  • अभ्यर्थी का संबंधित राज्य बार काउंसिल में एनरोलमेंट होना जरूरी है
  • 2010 के बाद LLB पास हुए हैं, उनके लिए AIBE देना अनिवार्य है

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी
अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति
अन्य राज्य के सभी वर्ग के अभ्यर्थी
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

AIBE 21 Registration 2026 : आवेदन कैसे करें ?

  1. सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
  2. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  3. फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें।
  4. State Bar Council में किए गए एनरोलमेंट की जानकारी दर्ज करें।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. LLB डिग्री या मार्कशीट की कॉपी अपलोड करें।
  7. सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  8. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी PDF या प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

AIBE 21 पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरुरत होगी।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर (Signature)
  • LLB डिग्री या मार्कशीट
  • State Bar Council का Enrollment Certificate
  • आधार कार्ड या कोई वैध फोटो पहचान पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट)
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो – SC/ST/OBC)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

एआईबीई 21 परीक्षा पैटर्न

AIBE 21 परीक्षा बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की कानूनी समझ और व्यावसायिक योग्यता का मूल्यांकन करना है। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होती, जिससे उम्मीदवार बिना डर के सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंक लाना अनिवार्य है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

  • परीक्षा मोड : ऑफलाइन
  • परीक्षा अवधि : 3.5 घंटे
  • प्रश्नों का प्रकार : बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • प्रत्येक सही उत्तर : 1 अंक

AIBE 21 Registration 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : इस लेख में AIBE 21 Registration 2026 से जुड़ी जानकारी आधिकारिक स्रोतों और नोटिफिकेशन पर आधारित है। परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण समय-समय पर बदल सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम और सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक या संबंधित प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

AIBE 21 Registration 2026 : FAQs

Q1. अगर कोई उम्मीदवार AIBE 21 में फेल हो जाए तो क्या दोबारा परीक्षा दे सकता है ?
उत्तर : हां, AIBE में असफल होने पर उम्मीदवार अगली बार फिर से परीक्षा दे सकता है, इसमें प्रयासों की कोई सीमा तय नहीं है।

Q2. क्या AIBE 21 पास किए बिना कोर्ट में प्रैक्टिस की जा सकती है ?
उत्तर : नहीं, जब तक उम्मीदवार AIBE पास करके प्रैक्टिस का सर्टिफिकेट (COP) प्राप्त नहीं करता, तब तक वह कानूनी रूप से प्रैक्टिस नहीं कर सकता।

Q3. क्या AIBE 21 का रिजल्ट में मार्क्स दिखाए जाते हैं ?
उत्तर : नहीं, AIBE के रिजल्ट में केवल पास या Fail स्टेटस दिखाया जाता है, अलग से अंक नहीं बताए जाते।

Q4. क्या AIBE 21 पास करने से सरकारी लीगल जॉब के लिए पात्रता मिलती है ?
उत्तर : हां, AIBE पास करने के बाद उम्मीदवार को सर्टिफिकेट ऑफ़ प्रैक्टिस मिलता है, जो कई सरकारी और निजी लीगल पदों के लिए जरूरी योग्यता मानी जाती है।

Scroll to Top