ICMAI CMA December Result 2026 : घोषित। ऐसे करें रिजल्ट चेक, जानें पास प्रतिशत व आगे की जानकारी

Last Updated on 13/02/2026 1:45 PM by Prashant Shahi

ICMAI CMA December Result 2026 : इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) द्वारा आईसीएमएआई सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का रिजल्ट 11 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन डिटेल का उपयोग करके चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही संस्थान ने विषयवार अंक, पास/फेल स्टेटस और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध करा दी है।

ICMAI CMA December Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामआईसीएमएआई सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा 2025
आयोजन संस्थाइंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया
परीक्षा स्तरइंटरमीडिएट
रिजल्ट मोडऑनलाइन
 लिखित परीक्षा की तिथि10 – 17 दिसंबर 2025
रिजल्ट जारी की तिथि11 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.icmai.in

सीएमए इंटर व फाइनल परीक्षा रिजल्ट 2026 : अपडेट

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 10 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर इंटरमीडिएट और फाइनल 2025 परीक्षा का रिजल्ट और स्कोरकार्ड आज 11 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ICMAI की वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में जयपुर की परी अग्रवाल और फाइनल परीक्षा में कोलकाता के मोहम्मद फैजान ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया हैं।

ICMAI CMA December Result 2026 : ऐसे करें परिणाम चेक

आईसीएमएआई सीएमए की इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करके अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आईसीएमएआई (ICMAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “ICMAI CMA December Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज पर अपना अपना पंजीकरण संख्या और रॉल नंबर दर्ज करे
  4. अब लॉगिन विवरण भरने के बाद सबमिट/ व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और विषयवार स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  6. अपने रिजल्ट को PDF फरमाते में डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें
  7. भविष्य की प्रक्रिया के लिए रिजल्ट कॉपी को सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट में दी गयी जानकारी

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • आयोजित करने वाली संस्था
  • ग्रुप की स्थिति (Group 1/ Group 2)
  • विषयवार प्राप्त अंक
  • प्रत्येक विषय में पास/फेल की स्थिति
  • कुल प्राप्तांक
  • परीक्षा सत्र/वर्ष
  • प्रोविजनल रिजल्ट से संबंधित सूचना

मार्कशीट से जुड़ी अपडेट

आईसीएमएआई द्वारा जारी सीएमए परीक्षा का ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल होता है। आधिकारिक ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के कुछ समय बाद स्टूडेंट पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है या डाक द्वारा भेजी जाती है। मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और अंतिम परिणाम दर्ज होता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मार्कशीट मिलने तक अपनी रिजल्ट कॉपी सुरक्षित रखें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संस्थान से संपर्क करें।

सीएमए परीक्षा पास करने की क्राइटेरिया

आईसीएमएआई सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होती हैं।

  • प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • सभी विषयों को मिलाकर कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • उम्मीदवार एक ग्रुप या दोनों ग्रुप एक साथ पास कर सकते हैं।
  • किसी विषय में असफल होने पर केवल उसी विषय की पुनः परीक्षा दी जा सकती है।

इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

आईसीएमएआई सीएमए द्वारा इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अगली शैक्षणिक प्रक्रिया पूरी करनी होती है। जो छात्र इंटरमीडिएट पास हुए हैं, वे अब CMA फाइनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

वहीं, फाइनल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मेंबरशिप के लिए आवेदन करना होता है, जिसके बाद वे CMA प्रोफेशनल के रूप में कार्य कर सकते हैं। यदि कोई छात्र किसी विषय में असफल होता है, तो वह अगले सत्र में उसी पेपर की पुनः परीक्षा दे सकता है। सभी छात्रों को अगली अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल नियमित रूप से चेक करना चाहिए।

ICMAI CMA December Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा से संबंधित सभी प्रोविशनल मेरिट लिस्ट, मार्कशीट की जानकारी ICMAI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ही मान्य होगी। किसी भी बदलाव या आगे की अपडेट के लिए उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

ICMAI CMA December Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

Q1. अगर मैं एक विषय में 40% से कम लाया हूँ तो क्या पास माना जाऊँगा ?
उत्तर : नहीं। नियम अनुसार हर विषय में न्यूनतम 40% अंक अनिवार्य हैं, वरना उम्मीदवार फेल माना जाएगा।

Q2. ऑनलाइन रिजल्ट और ओरिजिनल मार्कशीट में अंतर होगा क्या ?
उत्तर : ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल होता है। ओरिजिनल मार्कशीट बाद में जारी की जाएगी, जो फाइनल रिकॉर्ड मानी जाएगी।

Q3. अगर रिजल्ट में नाम या अंक गलत दिख रहे हों तो क्या करें ?
उत्तर : ऐसी स्थिति में छात्र Answer Script Verification या Revaluation के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q4. क्या फेल हुए छात्र केवल उसी विषय की परीक्षा दोबारा दे सकते हैं ?
उत्तर : हाँ। जिन छात्रों का किसी एक या दो विषय में क्लियर नहीं हुआ है, वे केवल उन्हीं विषयों की अगली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Scroll to Top