Last Updated on 14/02/2026 8:54 AM by Prashant Shahi
SEBI Grade A Phase 02 Admit Card 2026 : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए भर्ती के लिए फेज 02 (मेंस) परीक्षा का एडमिट कार्ड 12 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने फेज 01 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी, वे अब फेज 02 परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड sebi.gov.in से पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। 135 सहायक प्रबंधक (ग्रेड-ए) पदों पर भर्ती के लिए यह मुख्य परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित होगी।
SEBI Grade A Phase 02 Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड |
| परीक्षा का नाम | सेबी सहायक प्रबंधक ग्रेड ए मुख्य परीक्षा 2026 |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 12 फरवरी 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 22 फरवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | sebi.gov.in |
एडमिट कार्ड में कौन सी जानकारी होगी शामिल ?
सेबी सहायक प्रबंधक ग्रेड ए मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारियों को ध्यान से जाँच लें। यदि एडमिट कार्ड में नीचे दी गई किसी भी जानकारी में गलती हो, तो ऐसी स्थिति में उम्मीदवार SEBI की आधिकारिक हेल्पडेस्क या नोटिफिकेशन में दिए गए संपर्क माध्यम से तुरंत संपर्क करें।
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
- फोटो और हस्ताक्षर
- जन्मतिथि & श्रेणी
- परीक्षा की तिथि, समय
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- परीक्षा शिफ्ट/पेपर कोड (यदि लागू हो)
- उम्मीदवार के लिए विशेष निर्देश
- परीक्षा से संबंधित सामान्य दिशानिर्देश
SEBI Grade A Phase 02 Admit Card 2026 : कैसे करें डाउनलोड ?
सहायक प्रबंधक (ग्रेड-ए) मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना फेज 02 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले SEBI की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “Careers” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “SEBI Grade A Phase 02 Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर दी गयी कैप्चा कोड भरकर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, सभी विवरण जांचें।
- सभी विवरणों की पुष्टि कर एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
- भविष्य के उपयोग के लिए उसकी कम से कम दो प्रिंट कॉपी निकाल लें।
परीक्षा के दिन जरूरी दस्तावेज
परीक्षा के दिन अभ्यर्थी नीचे बताए गए दस्तावेज अपने साथ परीक्षा केंद पर अवश्य लें जाए, अन्यथा बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड (स्पष्ट और सही विवरण वाला)
- एक वैध फोटो पहचान पत्र
- पहचान पत्र की फोटोकॉपी (यदि निर्देशों में मांगी गई हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो (एडमिट कार्ड पर लगी फोटो से मेल खाती हुई)
- एडमिट कार्ड पर दिए गए अन्य निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज
एसईबीआई ग्रेड ए मुख्य परीक्षा पैटर्न
सेबी सहायक प्रबंधक ग्रेड ए मुख्य परीक्षा 2026 में कुल दो पेपर शामिल होते हैं, पेपर 01 सभी स्ट्रीम के लिए होता हैं। इसमें डिस्क्रिप्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं। और पेपर 02 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के समय चयनित संबंधित स्ट्रीम के विषयों पर आधारित होता है। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होता हैं। पेपर 01 की परीक्षा अवधि 60 मिनट, कटऑफ 30% और वेटेज 1/3 होता हैं। पेपर 02 की परीक्षा अवधि स्ट्रीम अनुसार अगल अलग होती हैं। जबकि कटऑफ सभी स्ट्राम के लिए 40% और वेटेज 2/3 का होता हैं।
सेबी ग्रेड ए मुख्य परीक्षा पैटर्न 2026 : यहाँ क्लिक करें
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना अनिवार्य है।
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना जरूरी है।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर प्रतिबंधित हैं।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
- परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें और बिना अनुमति सीट न छोड़ें।
- अभ्यर्थी बायोमेट्रिक सत्यापन और तलाशी प्रक्रिया में पूरा सहयोग करें।
- परीक्षा समाप्त होने से पहले उत्तर पुस्तिका/स्क्रीन सबमिट करना न भूलें।
SEBI Grade A Phase 02 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
Disclaimer : यह जानकारी उम्मीदवारों सुचना के उदेश्य से उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है की परीक्षा, एडमिट कार्ड से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जारी सुचना को ही प्रमाणिक मानें।
SEBI Grade A Phase 02 Admit Card 2026 : FAQs
Q1. मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड किन अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है ?
उत्तर : केवल वही उम्मीदवार Phase 02 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं जिन्होंने Phase 01 परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।
Q2. सेबी सहायक प्रबंधक ग्रेड ए मुख्य परीक्षा में कितने पेपर होंगे ?
उत्तर : फेज 02 मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे – Paper I (इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव) और Paper II (स्ट्रीम-स्पेसिफिक विषय)।
Q3. मुख्य परीक्षा के बाद अगला चरण क्या होगा ?
उत्तर : फेज 02 में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और उसी के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
Q4. एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने पर क्या करें ?
उत्तर : ब्राउज़र बदलकर या ऑफ-पीक समय में दोबारा प्रयास करें। फिर भी समस्या हो तो SEBI की वेबसाइट पर दिए गए संपर्क माध्यम से सहायता लें।
