RVUNL Technician Mains Admit Card 2026 : जारी, यहाँ से करें तुरंत डाउनलोड, देखें परीक्षा विवरण

Last Updated on 16/02/2026 9:29 AM by Prashant Shahi

RVUNL Technician Mains Admit Card 2026 : राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने तकनीशियन एवं अन्य विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 12 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा पास किया हैं, वे अब अपना प्रवेश पत्र energy.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, जिसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

RVUNL Technician Mains Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानराजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
परीक्षा का नामआरवीयूएनएल तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2026
परीक्षा मोड ऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी12 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि23 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटenergy.rajasthan.gov.in

आरवीयूएनएल तकनीशियन एडमिट कार्ड 2026 : अपडेट

आरवीयूएनएल द्वारा तकनीशियन ग्रेड-III, ऑपरेटर ग्रेड-III एवं प्लांट अटेंडेंट ग्रेड-III भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण की परीक्षा 24 – 27 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। अब प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया हैं। तकनीशियन ऑपरेटर, एवं प्लांट अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी 2026 को किया गया हैं। अभ्यर्थी समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

एडमिट कार्ड में उपलब्ध जानकरी

अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की अधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा तिथि, समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
  • प्राधिकरण के हस्ताक्षर/मुहर

RVUNL Technician Mains Admit Card 2026 : ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आरवीयूएनएल तकनीशियन मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले RRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Technician Mains Admit Card 2026” लिंक खोजें।
  3. संबंधित डाउनलोड लिंक पर क्लिक करते ही लॉगिन पेज खुलेगा।
  4. लॉगिन पेज में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  5. स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें
  6. अब स्क्रीन पर आपका RVUNL Mains Admit Card 2026 दिखेगा
  7. एडमिट कार्ड को पीडीऍफ़ में डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें
  8. परीक्षा के दिन उपयोग के लिए एडमिट कार्ड ही एक प्रिंटेड कॉपी रखें

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी परीक्षा के दिन नीचे बताए गए या एडमिट कार्ड में निर्देशित दस्तावेज अपने साथ अवश्य लें जाए, किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान सत्यापन के लिए मूल ID प्रूफ
  • पारदर्शी पेन/स्टेशनरी (केवल अनुमत सामग्री)

आरवीयूएनएल तकनीशियन मुख्य परीक्षा पैटर्न 2026

आरवीयूएनएल तकनीशियन की मुख्य परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगा। इस परीक्षा में तकनीकी विषयों का वेटेज सबसे अधिक (100 अंक) रहेगा, जबकि सामान्य ज्ञान व गणित से कुल 50 अंक के ही प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • परीक्षा मोड : ऑनलाइन
  • कुल प्रश्न : 150 (ऑब्जेक्टिव)
  • कुल अंक : 150
  • समय अवधि : 120 मिनट
  • प्रत्येक प्रश्न : 1 अंक
  • नकारात्मक अंकन : लागु नहीं

परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है।
  • प्रवेश केवल वैध एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र के साथ ही दिया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र का पता और समय एडमिट कार्ड में दिए विवरण के अनुसार ही मान्य होगा।
  • केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि लाना प्रतिबंधित है।
  • उम्मीदवार को केवल अनुमत स्टेशनरी (नीला/काला पेन) ही साथ लाने की अनुमति होगी।
  • परीक्षा केंद्र पर सभी उम्मीदवारों का फोटोग्राफ और आईरिस सत्यापन अनिवार्य होगा
  • परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का अनुचित साधन (Unfair Means) प्रयोग वर्जित है।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी अभ्यर्थी को कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

RVUNL Technician Mains Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह लेख राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के आधार पर तैयार किया गया है। यहां दी गई जानकारी केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए है। परीक्षा तिथि, केंद्र, समय या नियमों में किसी भी प्रकार का बदलाव आधिकारिक वेबसाइट पर ही मान्य होगा।

RVUNL Technician Mains Admit Card 2026 : FAQs

Q1. क्या बिना फोटो पहचान पत्र के परीक्षा दी जा सकती है ?
उत्तर : नहीं, एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

Q2. यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?
उत्तर : सबसे पहले सही रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जांचें। फिर भी समस्या हो तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

Q3. मुख्य परीक्षा के बाद अगला चरण क्या होगा ?
उत्तर : मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Q4. क्या एडमिट कार्ड पर दिए निर्देशों का पालन जरूरी है ?
उत्तर : हाँ, एडमिट कार्ड में दिए सभी निर्देश का परीक्षा केंद्र पर पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा से वंचित किए जा सकते है।

Scroll to Top