RBI Assistant Recruitment 2026 : 650 रिक्त पदों पर आवेदन शुरू, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया व वेतनमान

Last Updated on 16/02/2026 10:14 PM by Prashant Shahi

RBI Assistant Recruitment 2026 : रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया नें अपनी विभिन्न शाखाओं में सहायक पदों पर भर्ती के लिए 16 फरवरी 2026 को अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू का दी हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आरबीआई बैंक में 650 सहायको की नियुक्ति की जाएगी। स्नातक योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार भारतीय रिज़र्व बैंक की अधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से आवेदन कर सकते हैं। सहायक भर्ती से जुडी पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित सभी जानकरी जानें।

RBI Assistant Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थारिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया
पद का नामसहायक
कुल पद650
आयु सीमा20 -28 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि16 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि08 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाईटrbi.org.in

पद का विवरण

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया में सहायक पद पर 650 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। नीचे सहायक भर्ती से जुडी श्रेणी वार पद का विवरण दिया गया हैं। पद से सम्बंधित अधिक जानकरी के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।

श्रेणीकुल रिक्तियाँ
सामान्य346
ओबीसी99
ईडब्लूएस58
एससी110
एसटी37

आरबीआई बैंक सहायक भर्ती 2026 : पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएँ होना अनिवार्य है।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक अनिवार्य
  • सामान्य/ओबीसी वर्ग : न्यूनतम 50% अंक
  • एससी/एसटी/ दिव्यांग वर्ग : केवल उत्तीर्ण होना पर्याप्त
  • कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक
  • संबंधित राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 28 वर्ष
  • आयु की गणना : 01 फरवरी 2026 के अनुसार

आयु में छूट :

  • एससी/एसटी : 5 वर्ष
  • ओबीसी : 3 वर्ष
  • दिव्यांग उम्मीदवार : 10 वर्ष
  • पूर्व सैनिक : नियमानुसार

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹450/- + 18% GST
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला₹50/- + 18% GST
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

RBI Assistant Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर rbi.org.in जाए
  • होमपेज पर दिए “RBI Assistant Recruitment 2026” लिंक क्लिक करें
  • अब अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से पंजीकरण पूरा करें
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
  • अब आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य विवरण सही-सही भरें
  • अब फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  • आवेदन फॉर्म में भरे गए सभी विवरण की जाँच करके फॉर्म को सबमिट करे

आरबीआई सहायक भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

नोटिफिकेशन जारी की तिथि16 फरवरी 2026
आवेदन प्रारंभ की तिथि16 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि08 मार्च 2026
आवेदन फॉर्म सुधार की तिथिअभी जारी नहीं
प्रारंभिक परीक्षा तिथि11 अप्रैल 2026
मुख्य परीक्षा की तिथि07 जून 2026

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

आरबीआई असिस्टेंट 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे बताए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरुरत होगी। अभ्यर्थी आवेदन से पहले दस्तावेजों की हार्ड कॉपी तैयार रखें। साथ ही सभी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करना अनिवार्य होता है।

  • पासपोर्ट साइज फोटो & हस्ताक्षर
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट (जन्मतिथि प्रमाण हेतु)
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/ वोटर आईडी/ पैन कार्ड)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से हैं)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

आरबीआई असिस्टेंट 2026 : चयन प्रक्रिया

भारतीय रिज़र्व बैंक असिस्टेंट भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाती हैं। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है।

दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसके अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भाषा दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है, जहाँ उम्मीदवार की स्थानीय भाषा की समझ और उपयोग की जांच की जाती है। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाता है।

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • भाषा दक्षता परीक्षा
  • अंतिम चयन

परीक्षा पैटर्न

आरबीआई सहायक भर्ती की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होती है और इसमें बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 60 मिनट और मुख्य परीक्षा की अवधि 01 घंटा 15 मिनट की होती हैं। दोनों परीक्षा में प्रत्येक विषय खंड के लिए समय निर्धारित होता हैं।

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न –

विषयप्रश्न अंक
अंग्रेजी भाषा3030
संख्यात्मक क्षमता3535
तर्क क्षमता3535
कुल100100

मुख्य परीक्षा पैटर्न –

विषयप्रश्न अंक
अंग्रेजी भाषा4040
संख्यात्मक क्षमता4040
तर्क क्षमता4040
कंप्यूटर ज्ञान4040
सामान्य जागरूकता4040
कुल200200

आरबीआई सहायक कार्य व वेतनमान

रिज़र्व बैंक में सहायक पद पर नियुक्त कर्मचारी को बैंक के प्रशासनिक और ग्राहक सेवा से जुड़े कार्य होते हैं। उनका मुख्य कार्य कार्यालयी रिकॉर्ड संभालना, कंप्यूटर आधारित कार्य, फाइल प्रबंधन और अन्य सहायक जिम्मेदारियाँ और विभिन्न विभागों को सहयोग देना और बैंकिंग प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से चलाना है।

  • प्रारंभिक बेसिक वेतन : ₹29,000 प्रति माह
  • कुल वेतन भत्तों सहित : ₹58,514 प्रतिमाह
  • महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता शामिल
  • भविष्य निधि और अन्य सरकारी सुविधाएँ उपलब्ध

RBI Assistant Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह लेख रिज़र्व बैंक असिस्टेंट भर्ती 2026 से जुडी अधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है। भर्ती से जुड़ी तिथि और अन्य विवरण बदल भी सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य जांचें। और किसी भी अपडेट के लिए अधिकारिक नोटिस की ही प्रामाणिक मानें।

यें भी पढ़ें..

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 : आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, योग्यता और चयन प्रक्रिया जानें

BOB Office Assistant Pre Admit Card 2026 : प्री परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि और सिलेबस देखें

RBI Assistant Recruitment 2026 : FAQs

Q1. क्या आरबीआई सहायक भर्ती 2026 में राज्यवार स्थानीय भाषा अनिवार्य होगी ?
उत्तर : हाँ, जिस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन किया जाएगा, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने-लिखने का ज्ञान अनिवार्य होगा।

Q2. क्या प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में जोड़े जाएंगे ?
उत्तर : नहीं, प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है।

Q3. क्या अंतिम वर्ष के छात्र सहायक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं ?
उत्तर : केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी स्नातक डिग्री आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी हो चुकी हो।

Q4. क्या भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) में फेल होने पर चयन रद्द हो जाएगा ?
उत्तर : हाँ, LPT में अनुत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार का चयन स्वतः निरस्त कर दिया जाता है।

Scroll to Top