Last Updated on 17/02/2026 5:12 PM by Prashant Shahi
RRB JE Admit Card 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 16 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी हो चुकी हैं, जिससे उम्मीदवार परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज हैं। अभ्यर्थी समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा संबंधी विवरण की जाँच कर लें।
RRB JE Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | रेलवे भर्ती बोर्ड |
| परीक्षा का नाम | आरआरबी जेई सीबीटी 01 परीक्षा 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 16 फरवरी 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 19, 20, 25 फरवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण
आरआरबी जेई सीबीटी 01 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी निम्नलिखित जानकारियों को ध्यान से जाँच लें। यदि एडमिट कार्ड में दर्ज किसी भी जानकारी में कोई त्रुटि होती हैं, तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी अपने सम्बंधित जॉन की आधिकारिक हेल्पडेस्क या नोटिफिकेशन में दर्ज संपर्क माध्यम से तुरंत संपर्क करें।
- उम्मीदवार का नाम
- गार्जियन का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर & जन्मतिथि
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तिथि, समय
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
RRB JE Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी जेई सीबीटी 01 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी निचे बताए स्टेप्स को फॉलो करने अपना एडमिट कार्ड सफलतापूर्वक डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं
- अब लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में सीईएन 05/2025 लिंक पर क्लिक करें
- होमपेज पर दिए “RRB JE Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना लॉगिन विवरण पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
- लॉगिन करने के बाद अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा
- एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा से सम्बंधित सभी विवरण ध्यान से जांच लें
- अब प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकल लें
परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाना जरूरी है ?
रेलवे भर्ती बोर्ड जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ ले जाने होते हैं। इन दस्तावेजों के बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ अवश्य लेकर जाएं।
- आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2026 (प्रिंटेड कॉपी)
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- एडमिट कार्ड में निर्देशित अन्य दस्तावेज
कब आयोजित होगी परीक्षा, शिफ्ट व टाइमिंग
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जूनियर इंजीनियर की परीक्षा 2026 का आयोजन 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्टों में CBT मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि, शिफ्ट के अनुसार समय पर परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
| विवरण | शिफ्ट 01 | शिफ्ट 02 | शिफ्ट 03 |
| रिपोर्टिंग टाइम | सुबह 07 : 30 बजे | सुबह 11 : 15 बजे | दोपहर 03 : 00 बजे |
| गेट बंद होने का समय | सुबह 08 : 30 बजे | दोपहर 12 : 15 बजे | शाम 04 : 00 बजे |
| परीक्षा का समय | सुबह 09 : 00 बजे – 10 : 30 बजे तक | दोपहर 12 : 45 से दोपहर 02 : 15 तक | शाम 04 : 30 बजे से शाम 06 : 00 बजे तक |
आरआरबी जेई सीबीटी 01 परीक्षा पैटर्न 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा JE CBT-1 की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। इस परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है, जिसमें अभ्यर्थियों से स्नातक स्तर के गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता तथा सामान्य विज्ञान से संबंधित कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
| विषय | प्रश्न | अंक |
| अंक शास्त्र | 30 | 30 |
| सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति | 25 | 25 |
| सामान्य जागरूकता | 15 | 15 |
| सामान्य विज्ञान | 30 | 30 |
| कुल | 100 | 100 |
परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स प्रतिबंधित है
- अपने साथ केवल आवश्यक दस्तावेज और पारदर्शी पानी की बोतल ही लेकर जाएं
- किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधन पर परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है
- परीक्षा समाप्त होने से पहले कक्ष न छोड़ें, जब तक पर्यवेक्षक अनुमति न दे
- किसी तकनीकी समस्या या शंका की स्थिति में तुरंत परीक्षा पर्यवेक्षक को सूचित करें
RRB JE Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
Disclaimer : यह लेख रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सूचना पर आधारित है। परीक्षा तिथि, शिफ्ट या अन्य विवरणों में परिवर्तन संभव है। अभ्यार्थी नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइट या जारी नोटिस को ही अंतिम व प्रामाणिक मानें। किसी भी प्रकार की त्रुटि या परिवर्तन के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
यें भी पढ़ें..
SEBI Grade A Phase 02 Admit Card 2026 : मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र आउट, जानें डाउनलोड लिंक और निर्देश
RPF Constable Final Result 2026 : जारी, यहाँ से देखें मेरिट लिस्ट PDF, कटऑफ अंक और अगली प्रक्रिया
RRB JE Admit Card 2026 : FAQs
Q1. क्या सभी परीक्षा तिथियों पर एक ही प्रश्न पत्र होगा ?
उत्तर : नहीं, अलग-अलग शिफ्टों में प्रश्न पत्र अलग-अलग होंगे, लेकिन कठिनाई स्तर समान रखा जाएगा।
Q2. क्या शिफ्ट बदलने का विकल्प अभ्यर्थियों को दिया जाएगा ?
उत्तर : नहीं, शिफ्ट आवंटन पूरी तरह RRB द्वारा किया जाता है, इसमें परिवर्तन की अनुमति नहीं होती।
Q3. क्या परीक्षा केंद्र पर रफ शीट दी जाएगी ?
उत्तर : हाँ, परीक्षा हॉल में गणना के लिए रफ शीट दी जाएगी, जिसे परीक्षा के बाद जमा करना होगा।
Q4. यदि कोई अभ्यर्थी देर से पहुँचता है तो क्या प्रवेश मिलेगा ?
उत्तर : नहीं, गेट बंद होने के समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
