NABARD DA Admit Card 2026 : आउट, ऐसे प्रवेश पत्र करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि, टाइमिंग, सिलेबस जानें

Last Updated on 19/02/2026 9:31 AM by Prashant Shahi

NABARD DA Admit Card 2026 : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने विकास सहायक/विकाश सहायक हिन्दी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया हैं। जिन अभ्यर्थियों नें नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन किया था, वें अब प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 अधिकारिक वेबसाइट nabard.org से डाउनलोड कर सकते हैं। विकास सहायक प्री परीक्षा 21 फरवरी 2026 को ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

NABARD DA Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानराष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक
परीक्षा का नामनाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्री परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी13 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि21 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटnabard.org

NABARD DA Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. NABARD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Career/Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “NABARD DA Prelims Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना Registration Number / Roll Number और Password / Date of Birth दर्ज करें।
  5. सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

NABARD DA Prelims Admit Card 2026 में निम्नलिखित जानकारियां होती हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

यदि इनमें किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत NABARD की आधिकारिक हेल्पलाइन या ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ ले जाने होंगे:

  • NABARD DA Prelims Admit Card 2026 का प्रिंट आउट
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar Card / Voter ID / PAN Card / Driving License)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में उल्लेख हो)

परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकरी

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित शिफ्ट के रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

शिफ्ट-वाइज समय सारणी

  • शिफ्ट 1
    • परीक्षा समय : दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक
    • रिपोर्टिंग समय : दोपहर 12:00 बजे
  • शिफ्ट 2
    • परीक्षा समय : दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
    • रिपोर्टिंग समय : शाम 2:30 बजे

NABARD DA Prelims परीक्षा पैटर्न

NABARD डेवलपमेंट असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन लागू होगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। कुल समय अवधि 60 मिनट होगी और परीक्षा सेक्शनल टाइमिंग के साथ आयोजित की जाएगी।

विषयवार परीक्षा पैटर्न –

  • अंग्रेजी भाषा
    • प्रश्नों की संख्या : 40
    • अंक : 40
    • समय : 20 मिनट
  • मात्रात्मक रूझान (Quantitative Aptitude)
    • प्रश्नों की संख्या : 30
    • अंक : 30
    • समय : 20 मिनट
  • तर्क क्षमता (Reasoning Ability)
    • प्रश्नों की संख्या : 30
    • अंक : 30
    • समय : 20 मिनट

कुल परीक्षा विवरण –

  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • कुल समय : 60 मिनट

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाना प्रतिबंधित है।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
  • कोविड या अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश (यदि लागू हों) का पालन करें।

NABARD DA Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top