MMRDA Recruitment 2026 : आज से आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, वेतन और आवेदन प्रक्रिया

Last Updated on 19/02/2026 5:26 PM by Prashant Shahi

MMRDA Recruitment 2026 : मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, योजनाकार, स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मार्च तक अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के तहत मुंबई महानगर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो प्रोजेक्ट्स, रोड नेटवर्क, हाउसिंग और अर्बन प्लानिंग जैसे बड़े कार्यों को लागू करने के लिए 235 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

MMRDA Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थामुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण
पद का नामसहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, योजनाकार, स्टेनोग्राफर व अन्य
कुल पद235
आयु सीमा18 – 38 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि18 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि08 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाईटmmrda.maharashtra.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

MMRDA Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता की जानकरी अधिकारिक नोटिफिकेशन में ध्यानपूर्वक जाँच लें।

  • तकनीकी पदों के लिए : सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा।
  • गैर-तकनीकी पदों के लिए : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)।
  • कुछ पदों के लिए कंप्यूटर ज्ञान और संबंधित कार्य का अनुभव भी अनिवार्य हो सकता है।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु लगभग 38 वर्ष निर्धारित की गयी हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु सीमा : 18 वर्ष रखी जाती है।
  • अधिकतम आयु सीमा : 38 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी₹1000/-
एससी/एसटी₹100/-
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

MMRDA Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

MMRDA भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है

  1. सबसे पहले MMRDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Recruitment / Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “MMRDA Recruitment 2026” लिंक खोलें।
  4. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाणपत्र)।
  7. श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी की तिथि16 फरवरी 2026
आवेदन प्रारंभ की तिथि18 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 मार्च 2026
आवेदन फॉर्म सुधार की तिथिअभी जारी नहीं
मुख्य परीक्षा की तिथिअभी जारी नहीं

चयन प्रक्रिया

सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता (रीजनिंग) और संबंधित विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। तकनीकी पदों के लिए विषय-विशेष से जुड़े प्रश्नों का वेटेज अधिक हो सकता है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता है,

विशेष रूप से तकनीकी और कंप्यूटर आधारित पदों के लिए। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

  1. लिखित परीक्षा
  2. स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट
  3. इंटरव्यू
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

वेतनमान

MMRDA में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।

  • जूनियर लेवल पद : ₹19,900 से ₹81,100 प्रतिमाह
  • तकनीकी और सीनियर पद : ₹38,600 से ₹1,77,500 प्रतिमाह तक
    इसके अतिरिक्त डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

क्यों करें MMRDA में नौकरी ?

MMRDA में नौकरी करना इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि यह संस्था मुंबई जैसे बड़े महानगर के विकास कार्यों से सीधे जुड़ी हुई है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में काम करने का अनुभव मिलता है, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिलती है। इसके साथ ही सरकारी नौकरी की स्थिरता, नियमित वेतन, प्रमोशन के अवसर और सामाजिक प्रतिष्ठा भी इस नौकरी को आकर्षक बनाते हैं।

MMRDA Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top