ISRO VSSC Admit Card 2026 : विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट करें डाउनलोड

Last Updated on 20/02/2026 5:39 PM by Prashant Shahi

ISRO VSSC Admit Card 2026 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, फायरमैन, स्नातकोत्तर शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, ड्राइवर और अन्य पदों के लिए आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 फरवरी 2026 को जारी कर दिया हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वीएसएससी लिखित परीक्षा 26, 27 फरवरी, 2026 को निर्धारित हैं।

ISRO VSSC Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानविक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र
परीक्षा का नामवीएसएससी संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी19 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि26 – 27 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटvssc.gov.in

एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना आईएसआरओ वीएसएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करके निम्नलिखित जानकरी की जाँच कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • पद का नाम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े निर्देश

ISRO VSSC Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

ISRO VSSC Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप तरीका दिया गया है:

  1. सबसे पहले ISRO VSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “VSSC Admit Card 2026” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब “Download Admit Card” लिंक को ओपन करें।
  4. अपना Registration Number / Application ID और Date of Birth दर्ज करें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए 2–3 प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकरी

ISRO VSSC की भर्ती परीक्षा 26 फरवरी 2026 और 27 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। अलग-अलग पदों के अनुसार परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा तिथि और शिफ्ट की सही जानकारी एडमिट कार्ड में देखें।

परीक्षा तिथि व शिफ्ट (संक्षेप में):

  • 26.02.2026 (गुरुवार)
    • रिपोर्टिंग समय : सुबह 7:30 बजे/दिन के 11:00 बजे/दोपहर 2:30 बजे
    • परीक्षा समय :
      • सुबह 9:00 से 10:30 बजे
      • दोपहर 12:30 से 2:00 बजे
      • शाम 4:00 से 5:30 बजे
  • 27.02.2026 (शुक्रवार)
    • रिपोर्टिंग समय: सुबह 7:30 बजे / 11:30 बजे
    • परीक्षा समय:
      • सुबह 9:00 से 11:00 बजे
      • दोपहर 1:00 से 3:00 बजे
      • दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक

ISRO VSSC चयन प्रक्रिया 2026

ISRO VSSC भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से निम्न चरणों में पूरी होती है:

  1. लिखित परीक्षा (Written Test)
  2. स्किल टेस्ट / ट्रेड टेस्ट / इंटरव्यू (यदि लागू हो)
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  4. मेडिकल परीक्षण (यदि आवश्यक हो)

लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले दस्तावेज

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ ले जाने होंगे:

  • ISRO VSSC Admit Card 2026 (प्रिंटेड कॉपी)
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar Card / Voter ID / Driving License / Passport)
  • हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)

बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ISRO VSSC परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं है।
  • Admit Card पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।
  • परीक्षा हॉल में शांतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।
  • अपने साथ केवल आवश्यक वस्तुएं ही लेकर जाएं।

क्या करें अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो ?

यदि किसी उम्मीदवार का Admit Card डाउनलोड नहीं हो पा रहा है, तो निम्न उपाय करें:

  • सही Application Number और Date of Birth डालें
  • इंटरनेट कनेक्शन चेक करें
  • ब्राउज़र बदलकर दोबारा प्रयास करें
  • फिर भी समस्या हो तो ISRO VSSC की आधिकारिक हेल्पडेस्क या ईमेल आईडी पर संपर्क करें

ISRO VSSC Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top