Rajasthan PTET 2026 : बी.एड प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, पात्रता, फीस, जरुरी दस्तावेज व प्रवेश की जानकारी

Last Updated on 21/02/2026 2:06 PM by Prashant Shahi

Rajasthan PTET 2026 : राजस्थान वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने 02 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रारंभिक शिक्षक एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 20 फरवरी 2026 से शुरू कर दिए हैं। बी.एड या इंटीग्रेटेड बीए-बी.एड/बीएससी-बी.एड कोर्स में प्रवेश लेकर शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर 20 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी 2026 आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क, जरूरी दस्तावेज, परीक्षा पैटर्न की जानकरी जानें।

Rajasthan PTET 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामराजस्थान पीटीईटी 2026
संचालन निकायराजस्थान वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी
पाठ्यक्रम प्रवेश02 वर्षीय बीएड
आवेदन मोडऑनलाइन
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटptetvmoukota.in

राजस्थान पीटीईटी 2026 : पात्रता मानदंड

बी.एड (02 वर्षीय) के लिए :

  • अभ्यर्थी का स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
  • SC/ST/OBC वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

इंटीग्रेटेड बीए-बी.एड/बीएससी-बी.एड (4 वर्षीय)

  • उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।
  • न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं।
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अंकों में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी₹500/- रूपये
एससी/एसटीमहिला/दिव्यांग₹500/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

    Rajasthan PTET 2026 : आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले आरवीओयूएम की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए
    • Rajasthan PTET 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
    • नया रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें।
    • लॉगिन करके व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यता भरें।
    • B.Ed (2 Year) या BA-B.Ed / BSc-B.Ed (4 Year) का चयन करें
    • परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता सावधानी से चुनें।
    • निर्धारित साइज में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
    • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
    • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    जरूरी दस्तावेज

    आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

    • 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
    • स्नातक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    • आधार कार्ड
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • हस्ताक्षर
    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    • निवास प्रमाण पत्र

    राजस्थान पीटीईटी 2026 से जुडी महत्वपूर्ण तिथियां

    अधिसूचना जारी होने की तिथि18 फरवरी 2026
    आवेदन प्रारंभ की तिथि20 फरवरी 2026
    आवेदन की अंतिम तिथि20 मार्च 2026
    सुधार की तिथिअभी जारी नहीं
    परीक्षा की तिथि14 जून 2026

    प्रवेश प्रक्रिया

    राजस्थान पीटीईटी की प्रवेश प्रक्रिया लिखित परीक्षा के परिणाम पर आधारित होती है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट सूची तैयार की जाती है। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है, जहां वे अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करते हैं। काउंसलिंग के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। काउंसलिंग पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को मेरिट और विकल्प के आधार पर कॉलेज आवंटित किया जाता है तथा निर्धारित समय में रिपोर्टिंग कर प्रवेश सुनिश्चित करना होता है।

    Rajasthan PTET 2026 परीक्षा पैटर्न

    PTET परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR शीट) पर आयोजित की जाती है।

    • कुल प्रश्न : 150
    • कुल अंक : 600
    • समय अवधि : 3 घंटे
    • नेगेटिव मार्किंग : नहीं

    प्रश्न पत्र के विषय :

    1. Mental Ability
    2. Teaching Aptitude
    3. General Awareness
    4. Language Proficiency (Hindi / English)

    राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का उद्देश्य

    राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का मुख्य उद्देश्य राज्य में शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है। इस परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को सरकारी एवं निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 02 वर्षीय बीएड तथा बी.एड या इंटीग्रेटेड बीए-बी.एड/बीएससी-बी.एड (4 वर्षीय) कोर्स में दाखिला दिया जाता है। PTET परीक्षा के माध्यम से शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, मानसिक क्षमता, शिक्षण अभिरुचि और सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता हैं।

    Rajasthan PTET 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

    ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
    अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
    Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
    Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
    Scroll to Top