RBI Grade B Phase 02 Result 2026 : जारी, इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थी देखें अपना रॉल नंबर, PDF लिंक

Last Updated on 21/02/2026 3:37 PM by Prashant Shahi

RBI Grade B Phase 02 Result 2026 : भारतीय रिजर्व बैंक ने डीआर(सामान्य), डीएसआईएम ग्रेड बी फेज 02 परीक्षा का रिजल्ट 20 फरवरी 2026 को घोषित कर दिया हैं। आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर ग्रेड भर्ती के लिए आयोजित की गई फेज 02 मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in से डाउनलोड करके रिजल्ट पीडीऍफ़ में अपना रॉल नंबर चेक कर सकते हैं। फेज 02 परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किये जायेंगे।

RBI Grade B Phase 02 Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामआरबीआई ग्रेड बी मुख्य परीक्षा 2025
आयोजन संस्थाभारतीय रिजर्व बैंक
कुल पद120
 परीक्षा की तिथि06 – 07 दिसंबर 2025
रिजल्ट जारी की तिथि20 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होती है?

RBI Grade B Phase 02 Result 2026 में निम्न जानकारियां होती हैं:

  • चयनित उम्मीदवारों के Roll Number
  • परीक्षा का नाम (RBI Grade B Phase-II)
  • पोस्ट का नाम (Officer Grade B – General/DEPR/DSIM)
  • रिजल्ट जारी होने की तारीख
  • इंटरव्यू के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची

यदि आपका रोल नंबर इस लिस्ट में है, तो आप अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

RBI Grade B Phase 02 Result 2026 : कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं :

  1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Opportunities @ RBI” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. “Current Vacancies” या “Results” लिंक ओपन करें
  4. “RBI Grade B Phase-II Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  5. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें
  6. Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number सर्च करें

अगर आपका रोल नंबर दिखाई देता है, तो आप इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं।

RBI Grade B Phase 02 Cut Off 2026 (Expected)

RBI Phase-II Cut Off अलग-अलग डिसिप्लिन के अनुसार अलग होती है – जैसे General, DEPR और DSIM। आधिकारिक कटऑफ इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाती है, लेकिन अनुमानित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है, यह कटऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल रिक्तियों और उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करती है।

वर्गअपेक्षित कट-ऑफ
सामान्य170-185
अन्य पिछड़ा वर्ग165-180
अनुसूचित जाति155-170
अनुसूचित जनजाति150-165
ईडब्ल्यूएस168-183

अब आगे क्या ?

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा Phase-II में सफल उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान से संबंधित सूचना आधिकारिक वेबसाइट और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और कैटेगरी सर्टिफिकेट तैयार रखने होंगे। अंतिम चयन Phase-II और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

इंटरव्यू में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर सवाल पूछे जाते हैं :

  • Banking & Finance Awareness
  • Indian Economy
  • RBI की भूमिका और कार्य
  • आपकी Graduation/Post Graduation से जुड़े विषय
  • Current Affairs

Final Selection = Phase-II Marks + Interview Marks के आधार पर किया जाएगा।

इंटरव्यू के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट साथ ले जाने होंगे:

  • Phase-II Admit Card
  • रिजल्ट की प्रिंट कॉपी
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, Graduation आदि)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र (Aadhaar/PAN/Voter ID)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही उम्मीदवार को इंटरव्यू में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

RBI Grade B Phase 02 Result 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण पॉइंट

  • रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है
  • कोई व्यक्तिगत मार्कशीट अभी जारी नहीं की गई है
  • फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू के बाद जारी होगी
  • कटऑफ इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद प्रकाशित होगी
  • चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए सूचना दी जाएगी

RBI Grade B Phase 02 Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडGeneralDEPRDSIM
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top