DSSSB Recruitment 2026 : आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी की जानकारी यहाँ !

Last Updated on 23/02/2026 2:57 PM by Prashant Shahi

DSSSB Recruitment 2026 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत एएसओ, लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल), और ग्रेड-II पदों पर भर्ती का अधिसूचना 20 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 24 फरवरी से 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 911 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आइए डीएसएसएसबी भर्ती 2026 से महत्वपूर्ण विवरण के बारें में देखें।

DSSSB Recruitment 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्था दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
पद का नामएई, जेई, एएसओ व अन्य
कुल पद911
आयु सीमा18 – 35 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि24 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाईटdsssb.delhi.gov.in

योग्यता मानदंड

  • Legal Assistant : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि (Law) में स्नातक डिग्री अनिवार्य।
  • Assistant Engineer (AE) : संबंधित शाखा (Civil / Electrical / Mechanical) में इंजीनियरिंग डिग्री।
  • Junior Engineer (JE) : संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा या डिग्री।
  • Assistant Section Officer (ASO) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
  • अन्य पद : संबंधित विषय में स्नातक अनिवार्य
  • सभी डिग्रियाँ UGC/AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना आवश्यक है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष30 वर्ष (पद के अनुसार)
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रुपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग₹00/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

DSSSB Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर जाकर मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से पंजीकरण पूरा करें।
  • अब लॉगिन करके DSSSB Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • सफल सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट या PDF डाउनलोड करें।

भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण तिथियाँ

नोटिफिकेशन जारी की तिथि20 फरवरी 2026
आवेदन प्रारंभ की तिथि24 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथिअभी जारी नहीं
रिजल्ट जारी की तिथिअभी जारी नहीं

चयन प्रक्रिया

DSSSB भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन एक व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से टियर 01 और टियर 02 लिखित परीक्षा शामिल हैं। कुछ पदों पर कौशल परीक्षण भी आयोजित किया जा सकता है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्र शामिल हैं। अंतिम चयन के लिए चिकित्सा परीक्षण भी अनिवार्य है। सभी चरणों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी करके नियुक्ति की जाएगी।

  • टियर 01 : प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा
  • टियर 02 : मुख्य परीक्षा, पद विशेष प्रश्न शामिल
  • कौशल परीक्षण : तकनीकी या पद से संबंधित क्षमता परीक्षण (यदि लागू हो)
  • दस्तावेज सत्यापन : शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान और श्रेणी प्रमाण पत्र की जांच
  • चिकित्सा परीक्षण : चयनित उम्मीदवारों की स्वास्थ्य पात्रता सुनिश्चित करने के लिए

जरुरी दस्तावेज

DSSSB Recruitment 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे :

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज़

वेतन और भत्ते

डीएसएसएसबी भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार तय किया गया है। अभ्यर्थियों को पे लेवल – 6 या 7 का वेतन पद और जिम्मेदारी के अनुसार अलग-अलग होगा। इसमें मूल वेतन के साथ विभिन्न भत्ते (DA, HRA आदि) शामिल हैं।

  • Level-6 : ₹35,400 – ₹1,12,400 (जूनियर इंजीनियर, ASO, अन्य )
  • Level-7 : ₹44,900 – ₹1,42,400 (असिस्टेंट इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट, अन्य)
  • भत्ते : मूल वेतन के अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते नियमानुसार लागू होंगे।
  • वेतन समय-समय पर सरकार द्वारा संशोधित किया जा सकता है।

DSSSB Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top