BPSC 33rd Civil Judge Vacancy 2026 : विज्ञापन जारी, रिक्तियाँ, पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन विवरण

Last Updated on 25/02/2026 8:21 AM by Prashant Shahi

बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत 33वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार न्यायिक सेवा में सिविल जज के 173 पदों पदों पर नियुक्ति की जाएगी। न्यायिक सेवा में करियर बनाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाइट पर 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए आगे 33वीं सिविल जज भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण जानकरी के बारें में जानें।

BPSC 33rd Civil Judge Vacancy 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाबिहार लोक सेवा आयोग
पद का नामसिविल जज
कुल पद173
आयु सीमा22 – 35 वर्ष
योग्यताविधि में स्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि15 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाईटbpsc.bihar.gov.in

कुल पदों का विवरण

कोटिकुल पद
सामान्य वर्ग69
ईडब्लूएस17
पिछड़ा वर्ग21
अत्यंत पिछड़ा वर्ग36
अनुसुचित जाति28
अनुसुचित जनजाति02

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है
  • जिसका Bar Council of India, New Delhi से मान्यता प्राप्त हो।
  • अभ्यर्थी को कम से कम 03 वर्ष का बार में विधि व्यवसाय का अनुभव अनिवार्य
  • शैक्षणिक योग्यता या अनुभव 23 फरवरी 2026 तक पूर्ण होना आवश्यक है, अन्यथा अभ्यर्थी अपात्र माना जाएगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 22 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 35 वर्ष (अनारक्षित वर्ग)
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग)
  • आयु की गणना : 01 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रुपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग₹100/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले बीपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाए
  • अब होमपेज पर दिए “बिहार 33वीं सिविल जज भर्ती 2026” लिंक क्लिक करें
  • अब “रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से संबंधित सभी विवरण सही भरें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर व आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • अब भरे गए सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

सिविल जज भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण तिथियाँ

नोटिफिकेशन जारी की तिथि23 फरवरी 2026
आवेदन प्रारंभ की तिथि25 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 मार्च 2026
परीक्षा की तिथिअभी जारी नहीं
रिजल्ट जारी की तिथिअभी जारी नहीं

चयन प्रक्रिया

बीपीएससी सिविल जज भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार की और केवल क्वालिफाइंग होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाएगा। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक होगी, जिसमें कानून विषयों और सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार के व्यक्तित्व, न्यायिक समझ और निर्णय क्षमता की जांच होगी। अंत में सभी चरणों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे, और उन्हें निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य होगा। अन्यथा आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता हैं।

  • विधि स्नातक (LLB) डिग्री का प्रमाण पत्र
  • Bar Council में पंजीकरण (Enrollment) प्रमाण पत्र
  • मैट्रिक/हाई स्कूल प्रमाण पत्र (जन्मतिथि के प्रमाण हेतु)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र

BPSC 33rd Civil Judge Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top