DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 : आउट, यहाँ जानें परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, पीईटी पैटर्न और नियम

Last Updated on 25/02/2026 7:33 PM by Prashant Shahi

DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 : डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने एमटीएस भर्ती 2026 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परिक्षण के लिए एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा में भाग लिया था और सफल हुए थे। वें अब अपना फिजिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। पीईटी परीक्षा 12 और 13 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानडेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
परीक्षा का नामडीएफसीसीआईएल एमटीएस पीईटी परीक्षा 2026
कुल पद642
परीक्षा चरणशारीरिक दक्षता परिक्षण
परीक्षा मोडऑफलाइन (फिजिकल टेस्ट)
एडमिट कार्ड जारी24 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि12 – 13 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.dfccil.com

DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 : ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना डीएफसीसीआईएल पीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें
  2. होमपेज पर करियर सेक्शन में जाकर Advt No – 01/DR 2025 लिंक देखें
  3. “MTS PET Admit Card 2026” से संबंधित नोटिस या लिंक पर क्लिक करें
  4. अब लॉगिन पेज पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  6. अपने एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें

डायरेक्ट लिंक : DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 यहाँ क्लिक करें

फिजिकल परीक्षा तिथि की जानकरी

डीएफसीसीआईएल एमटीएस पीईटी परीक्षा की तिथि 12 मार्च 2026 और 13 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर के अनुसार निर्धारित परीक्षा केंद्र पर समय से रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए बैच और समय की जानकारी पहले ही जांच लें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

परीक्षा तिथिरिपोर्टिंग टाइमबैच
12 मार्च 2026सुबह 08 : 0001
12 मार्च 2026सुबह 09 : 0002
12 मार्च 2026सुबह 10 : 0003
13 मार्च 2026सुबह 08 : 0004
13 मार्च 2026सुबह 09 : 0005
13 मार्च 2026सुबह 10 : 0006

एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा सम्बंधित विवरण

डीएफसीसीआईएल एमटीएस फिजिकल एडमिट 2026 में परीक्षा से संबंधित निम्न विवरण दर्ज होंगे।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता
  • उम्मीदवार की फोटो व हस्ताक्षर
  • पीईटी से जुड़े दिशा-निर्देश
  • परीक्षा प्राधिकरण का नाम व लोगो

डीएफसीसीआईएल एमटीएस पीईटी परीक्षा पैटर्न 2026

एमटीएस पीईटी परीक्षा दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में अभ्यर्थियों की वजन उठाने और ले जाने की क्षमता की जांच होगी। अभ्यर्थियों को वजन ले जाते समय जमीन पर रखना या गिराना मना होगा, जो उम्मीदवार इस चरण में सफल होंगे, उन्हें निर्धारित रिकवरी समय के बाद दौड़ के लिए बुलाया जाएगा। पहले चरण में असफल होने पर उम्मीदवार को वहीं बाहर कर दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों की पूरी पीईटी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी और बायोमेट्रिक सत्यापन (RFID तकनीक) के माध्यम से पहचान की पुष्टि होगी। प्रत्येक उम्मीदवार को फिज़िकल टेस्ट के लिए केवल एक ही प्रयास की अनुमति होगी। दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को Bib और Timing Chip दी जाएगी, जिसे टेस्ट के बाद लौटाना अनिवार्य होगा।

  • पुरुष उम्मीदवार :
    • 35 किलो वजन 100 मीटर तक 02 मिनट में उठाकर ले जाना
    • 1000 मीटर दौड़ 04 मिनट 15 सेकंड में
  • महिला उम्मीदवार :
    • 20 किलो वजन 100 मीटर तक 02 मिनट में उठाकर ले जाना
    • 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में

फिजिकल परीक्षा के दिन क्या लेकर जाना अनिवार्य है ?

पीईटी परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल ई-एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र दिखाने पर ही दिया जाएगा। नीचे दिए गए निम्न दस्तावेज न होने पर अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश रोका जा सकता है।

  • मूल आधार कार्ड या ई-आधार का प्रिंटआउट (फोटो या स्कैन कॉपी मान्य नहीं)
  • आधार के अलावा कोई अन्य मूल वैध फोटो पहचान पत्र
  • फिजिकल ई-एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)
  • 04 हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है
  • ऐड्मिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आना जरूरी होगा
  • स्पोर्ट्स शूज और आरामदायक कपड़े पहनकर ही परीक्षा में शामिल हों
  • अभ्यार्थी को वजन उठाते समय उसे जमीन पर रखना या गिराना मना होगा
  • पीईटी के दौरान केवल एक ही प्रयास (One Attempt) की अनुमति होगी
  • पीईटी में बायोमेट्रिक सत्यापन और वीडियोग्राफी प्रक्रिया अनिवार्य होगी
  • Bib और Timing Chip को परीक्षा के बाद अधिकारियों को वापस करना होगा
  • अनुशासनहीनता या नियमों के उल्लंघन पर अभ्यर्थी की परीक्षा रद्द की जा सकती है

DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
पीईटी परीक्षा नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह जानकारी डीएफसीसीआईएल द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस और एडमिट कार्ड में उपलब्ध विवरणों के आधार पर तैयार की गई है। परीक्षा तिथि और नियमों में किसी भी प्रकार का बदलाव किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम और सटीक जानकारी के लिए DFCCIL की आधिकारिक नोटिस को ही मान्य स्रोत मानें।

यें भी पढ़ें..

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 : आवेदन 01 मार्च से शुरू, जानें पात्रता और आवेदन लिंक

JEE Main Session 01 Paper 02 Result 2026 : बी.आर्क और बी.प्लानिंग अंकपत्र आउट, यहाँ से करें चेक

DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 : FAQs

Q1. एमटीएस पीईटी एडमिट कार्ड किसके लिए जारी किया गया है ?
उत्तर : यह एडमिट कार्ड केवल उन अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने सीबीटी स्टेज 02 परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।

Q2. क्या पीईटी परीक्षा में फेल होने पर दोबारा मौका मिलेगा ?
उत्तर : नहीं, पीईटी में केवल एक ही प्रयास की अनुमति है, दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।

Q3. पीईटी के दौरान वजन जमीन पर रखने पर क्या होगा ?
उत्तर : वजन जमीन पर रखने या गिराने पर उम्मीदवार को उसी चरण में असफल घोषित कर दिया जाएगा।

Q4. अभ्यर्थियों को बीआइबी और टाइमिंग चिप क्यों दी जाएगी ?
उत्तर : दौड़ की सही टाइमिंग रिकॉर्ड करने के लिए Bib और Timing Chip दी जाती है, जिसे टेस्ट के बाद लौटाना अनिवार्य होता है।

Scroll to Top