BPSC APO Vacancy 2026 : अभियोजन पदाधिकारी भर्ती सूचना जारी, पात्रता, आवेदन तिथि व सिलेबस जानें

Last Updated on 26/02/2026 10:12 AM by Prashant Shahi

BPSC APO Vacancy 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा गृह विभाग में अभियोजन पदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया हैं। इच्छुक अभ्यार्थी 27 फरवरी 2026 से अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में विज्ञापन संख्या 13/2026 के अंतर्गत अभियोजन निदेशालय में अभियोजन पदाधिकारी के कुल 300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई हैं।

BPSC APO Vacancy 2026 : भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाबिहार लोक सेवा आयोग
पद का नामअभियोजन पदाधिकारी
कुल पद300
आयु सीमा21 – 42 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि27 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाईटbpsc.bihar.gov.in

पद का विवरण

बीपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गृह विभाग में अभियोजन पदाधिकारी के कुल 300 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी। कोटिवार पदों का विवरण नीचे निम्नप्रकार दिया गया हैं। इस भर्ती में कुल पद का 35% महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

श्रेणीपद
सामान्य वर्ग129
ईडब्लूएस29
पिछड़ा वर्ग25
अत्यंत पिछड़ा वर्ग64
अनुसुचित जाति42
अनुसुचित जनजाति07
महिलाएं (पिछड़ा वर्ग)04
कुल300

अभियोजन पदाधिकारी पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

बिहार अभियोजन पदाधिकारी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की निम्नलिखित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार हैं –

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की डिग्री अनिवार्य।
  • अभ्यर्थी के पास विधि की डिग्री न्यूनतम 03 वर्ष या 05 वर्ष की होनी चाहिए
  • अभ्यर्थी का नाम बार कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया में पंजीकृत होना चाहिए
  • अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तें ध्यान से पढ़ें।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु :
    • सामान्य वर्ग : 37 वर्ष (पुरुष)
    • सामान्य वर्ग : 40 वर्ष (महिला)
    • पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 40 वर्ष (पुरुष, महिला)
    • अनुसुचित जाति व जनजाति : 42 वर्ष (पुरुष, महिला)
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी
  • आयु की गणना : 01 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रुपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग₹100/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

BPSC APO Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया

बिहार अभियोजन पदाधिकारी पद पर आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यार्थी नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सफलतापूर्वक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाए
  • होम पेज पर “Advt No – 13/2026 गृह विभाग एपीओ भर्ती” लिंक पर क्लिक करें
  • अब ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत विवरण के साथ पंजीकरण पूरा करें
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता से जुडी जानकारी सही-सही भरे
  • निर्धारित फॉर्मेट में हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और अन्य दस्तावेज की कॉपी अपलोड करें
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें
  • सभी जानकरी की जाँच करके आवेदन फॉर्म को सबमिट कर प्रिंटआउट निकाल लें

महत्वपूर्ण तिथियाँ

नोटिफिकेशन जारी की तिथि25 फरवरी 2026
आवेदन प्रारंभ की तिथि27 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 मार्च 2026
आवेदन फॉर्म सुधार की तिथिअभी जारी नहीं
परीक्षा की तिथिअभी जारी नहीं
रिजल्ट जारी की तिथिअभी जारी नहीं

चयन प्रक्रिया

BPSC APO Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन और कानून से जुड़े वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो वर्णनात्मक प्रकृति की होगी और इसमें कानूनी विषयों पर गहन मूल्यांकन किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जहाँ व्यक्तित्व, कानूनी समझ और निर्णय क्षमता की जाँच होगी। अंत में दस्तावेज सत्यापन के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

  1. प्रारंभिक परीक्षा
  2. मुख्य परीक्षा
  3. साक्षात्कार
  4. दस्तावेज सत्यापन

बीपीएससी एसओ परीक्षा पैटर्न 2026

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

अभियोजन पदाधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में कुल दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का होगा। दूसरा प्रश्न पत्र विधि विषय से संबंधित होगा। दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे होगी तथा प्रत्येक प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा केवल जांच परीक्षा होगी और इसमें प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़ा जाएगा।

पत्रविषयअंक
प्रथम पत्रसामान्य अध्ययन100
द्वितीय पत्रविधि150

मुख्य परीक्षा पैटर्न

अभियोजन पदाधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा में कुल आठ प्रश्न पत्र शामिल होंगे और सभी प्रश्न वर्णनात्मक होंगे। पहला प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन (100 अंक), दूसरा हिंदी भाषा (100 अंक) तथा तीसरा अंग्रेजी भाषा (100 अंक) का होगा। चौथा प्रश्न पत्र भारतीय न्याय संहिता, 2023 (150 अंक) और पाँचवाँ भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 (150 अंक) पर आधारित होगा।

छठे प्रश्न पत्र में दो भाग शामिल होंगे – (i) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (75 अंक) और (ii) सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (75 अंक)। सातवाँ प्रश्न पत्र भारतीय संवैधानिक विधि (150 अंक) तथा आठवाँ अन्य विधि (150 अंक) का होगा। प्रत्येक प्रश्न पत्र की परीक्षा अवधि 3 घंटे की होगी।

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

बीपीएससी एपीओ भर्ती के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • उम्मीदवार का फोटो & हस्ताक्षर
  • LLB डिग्री/मार्कशीट
  • मैट्रिक प्रमाणपत्र (जन्मतिथि के प्रमाण हेतु)
  • जाति प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • बार कॉउंसिल पंजीकरण प्रमाणपत्र (यदि अनिवार्य हो)
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

बीपीएससी एसओ कार्य और वेतनमान

अभियोजन पदाधिकारी का मुख्य कार्य सरकार की ओर से आपराधिक मामलों में न्यायालय में पक्ष रखना, आरोप पत्र की जांच करना, गवाहों से जिरह करना तथा अभियोजन से संबंधित मामलों में कानूनी सलाह देना होता है। अभियोजन पदाधिकारी अभियोजन विभाग और पुलिस के बीच समन्वय बनाए रखता है। एसओ पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्तर–09 के अंतर्गत वेतन प्रदान किया जाएगा।

  • वेतन स्तर : पे – लेवल 09
  • वेतनमान : ₹53,100 – ₹1,67,800 प्रति माह
  • मूल वेतन के अतिरिक्त महंगाई भत्ता, किराया भत्ता, अन्य सरकारी भत्ते

BPSC APO Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। अपडेट के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को ही अंतिम मानें।

यें भी पढ़ें..

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 : आवेदन 01 मार्च से शुरू, जानें पात्रता और आवेदन लिंक

LIC AAO AE Mains Result 2026 : जारी, अब देखें शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और अगली स्टेप्स

BPSC APO Vacancy 2026 : FAQs

Q1. क्या बिना बार कॉउंसिल में रजिस्ट्रेशन के आवेदन किया जा सकता है ?
उत्तर : नहीं, यदि नोटिफिकेशन में बार कॉउंसिल पंजीकरण अनिवार्य बताया गया है तो बिना रजिस्ट्रेशन आवेदन मान्य नहीं होगा।

Q2. क्या फाइनल ईयर LLB स्टूडेंट इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं ?
उत्तर : केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी डिग्री अंतिम तिथि तक पूरी हो चुकी हो।

Q4. क्या अभियोजन पदाधिकारी की पोस्टिंग जिला कोर्ट में होगी या हाईकोर्ट में ?
उत्तर : चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुख्यतः जिला स्तर की अदालतों और अभियोजन कार्यालयों में की जाएगी।

Q5. क्या यह अभियोजन पदाधिकारी की नौकरी ट्रांसफरेबल है ?
उत्तर : हाँ, यह राज्य स्तरीय सेवा है, इसमें बिहार राज्य के भीतर स्थानांतरण संभव है।

Scroll to Top