RRB Section Controller Answer Key 2026 : देखें रिस्पांस शीट, यहाँ से करें उत्तर कुंजी चेक व आपत्ति दर्ज

Last Updated on 28/02/2026 8:15 AM by Prashant Shahi

RRB Section Controller Answer Key 2026 : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड नें सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दिया हैं। जिन अभ्यर्थियों नें सीईएन 04/2025 के अंतर्गत 11 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा में भाग लिया था। वे अभ्यर्थी अब आरआरबी की अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। और ऑब्जेक्शन विंडो के जरिए 05 मार्च 2026 तक प्रति प्रश्न 50 रूपये का शुल्क देकर गलत उत्तर के विरुद्ध में आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

RRB Section Controller Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती आयोग का नामरेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
परीक्षा का नामआरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026
पद का नामअनुभाग नियंत्रक
सीईएन संख्या04/2025
 परीक्षा की तिथि11 – 12 फरवरी 2026
 उत्तर कुंजी जारी की तिथि26 फरवरी 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि05 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in

उत्तर कुंजी में दर्ज विवरण

उत्तर कुंजी में निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे।

  • अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और स्लॉट
  • प्रश्न-पत्र कोड & प्रत्येक प्रश्न का आईडी
  • अभ्यर्थी द्वारा चुना गया उत्तर
  • आधिकारिक सही उत्तर
  • सही/गलत उत्तरों की कुल संख्या
  • नॉर्मलाइज़ेशन लागू होने से पहले का अंक
  • आपत्ति दर्ज करने का लिंक व अंतिम तिथि

RRB Section Controller Answer Key 2026 : ऐसे करें डाउनलोड

अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले अपने संबंधित आरआरबी ज़ोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में “CEN 04/2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब “RRB Section Controller Answer Key 2026” डाउनलोड लिंक खोलें
  4. लॉगिन सेक्शन में अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा से लॉगिन करें
  5. अब स्क्रीन पर आपकी रिस्पांस शीट, क्वेश्चन पेपर और उत्तर कुंजी दिखाई देंगे।
  6. अपनी उत्तर कुंजी व रिस्पांस शीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करें

उत्तर कुंजी से ऐसे करें अंक की गणना

उत्तर कुंजी से स्कोर निकालने के लिए सबसे पहले अपनी रिस्पांस शीट और ऑफिसियल उत्तर कुंजी को साथ खोलें। हर प्रश्न का मिलान करें और सही, गलत तथा छोड़े गए उत्तरों की संख्या तय करें। सेक्शन कंट्रोलर की परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तर पर 0.33 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होती है।

अब सही उत्तरों की कुल संख्या को 1 से गुणा करें, फिर गलत उत्तरों की संख्या को 0.33 से गुणा कर नेगेटिव मार्किंग निकालें। अंतिम स्कोर के लिए सही अंक में से नेगेटिव अंक घटा दें। यही आपका कुल अनुमानित अंक होगा।

मार्किंग स्कीम :

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए × 01 अंक = कुल सही अंक
  • गलत उत्तर × 0.33 अंक = नकारात्मक अंक
  • कुल सही अंक – नकारात्मक अंक = कुल अनुमानित अंक

RRB Section Controller Answer Key 2026 : आपत्ति दर्ज प्रक्रिया

उत्तर कुंजी में यदि किसी प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि हो तो अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरण का उपयोग करके गलत उत्तर के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने संबंधित आरआरबी ज़ोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज दिए “CEN 04/2025” उत्तर कुंजी ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करें
  • अब लॉगिन पेज में पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें
  • जिस उत्तर पर आपत्ति है, उसका क्वेश्चन आईडी और सही उत्तर का प्रमाण चुनें
  • उत्तर के संबंध में प्रमाणित स्रोत अपलोड करें, व प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क जमा करें
  • सबमिट करने के बाद आपत्ति रिकॉर्ड हो जायेगा, जिसे विशेषज्ञ टीम समीक्षा करेगी

फाइनल आंसर की और रिजल्ट कब होगा घोषित ?

आरआरबी द्वारा आमतौर पर प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करता है। यह प्रक्रिया सामान्यत 2–3 सप्ताह लेती है। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाता और इसी के आधार पर नॉर्मलाइज़्ड अंक तैयार होता है। और इसके बाद आरआरबी द्वारा जोन अनुसार फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है।

RRB Section Controller Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

आंसर की डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : आरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की 2026 से जुड़ा यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई सभी जानकारी RRB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस पर आधारित है। किसी भी परिवर्तन, संशोधन या अपडेट की स्थिति में अभ्यर्थी अंतिम निर्णय RRB की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही मान्य मानें।

यें भी पढ़ें..

AIIMS NORCET 10th Recruitment 2026 : नर्शिंग ऑफिसर भर्ती का आवेदन शुरू ! पात्रता और सैलरी देखें

LIC AAO AE Mains Result 2026 : जारी, अब देखें शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और अगली स्टेप्स

RRB Section Controller Answer Key 2026 : FAQs

Q1. यह आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की 2026 से क्या होगा ?
उत्तर : आंसर की में परीक्षा के सभी प्रश्नों के सही उत्तर होते हैं। जिससे अभ्यर्थी उत्तरों का मिलान कर अनुमानित स्कोर जान सकें।

Q2. क्या उत्तर किंजी से मेरा स्कोर 100% तय हो जाएगा ?
उत्तर : नहीं, आंसर की से आपका केवल अनुमानित स्कोर तय होता है। अंतिम स्कोर रिजल्ट के आधार पर ही तय किया जाता है।

Q3. क्या उत्तर कुंजी में गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं ?
उत्तर : हाँ, आंसर की में किसी भी उत्तर पर संदेह होने पर प्रमाण के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज किया जा सकता है।

Q4. उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट में क्या अंतर होता है ?
उत्तर : आंसर की में केवल सही उत्तर होते हैं, जबकि रिस्पांस शीट में आपके द्वारा दिए गए उत्तर दिखाए जाते हैं।

Scroll to Top