Last Updated on 28/02/2026 10:53 AM by Prashant Shahi
IB SA Motor Transport Tier II Admit Card 2026 : इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) नें आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट टियर-II परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 26 फरवरी 2026 को अधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। आईबी मोटर ट्रांसपोर्ट मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब अधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in से लॉगिन आईडी का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईबी द्वारा यह परीक्षा सुरक्षा संचालन, वाहन संचालन, मेंटेनेंस और इंटेलिजेंस यूनिट्स की जांच के लिए आयोजित होगी।
IB SA Motor Transport Tier II Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | गृह मंत्रालय |
| परीक्षा का नाम | आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट टियर-II परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 455 |
| परीक्षा चरण | टियर-II परीक्षा |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 26 फरवरी 2026 |
| परीक्षा की तिथि | मार्च 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | mha.gov.in |
IB SA Motor Transport Tier II Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट टियर-II परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिए “वैकंसी” सेक्शन में एडमिट कार्ड लिंक क्लिक करें
- लॉगिन सेक्शन में रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या यूज़र आईडी दर्ज करें।
- अपनी जन्म तिथि या मांगी गई अन्य विवरण भरें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसे ध्यान से चेक करें।
- डाउनलोड बटन पर क्लिक करके परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जांचें ?
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी को नीचे दिए सभी विवरण ध्यान से जांचने चाहिए ताकि परीक्षा-दिवस किसी भी समस्या से बचा जा सके।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर / पंजीकरण संख्या
- पिता / माता का नाम
- फोटोग्राफ और सिग्नेचर
- परीक्षा तिथि व रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता
- शिफ्ट टाइमिंग/स्किल टेस्ट स्लॉट
- एग्ज़ाम डे गाइडलाइंस
आईबी मोटर ट्रांसपोर्ट टियर 02 परीक्षा पैटर्न
Tier-II परीक्षा ड्राइविंग स्किल टेस्ट और वाहन मेंटेनेंस मूल्यांकन पर आधारित होती है। यह एक क्वालिफाइंग प्रकृति की परीक्षा है जिसमें उम्मीदवार की ड्राइविंग क्षमता, वाहन नियंत्रण, सड़क सुरक्षा नियमों की समझ और बेसिक मैकेनिकल नॉलेज की जांच की जाती है। उम्मीदवार को दिए गए ट्रैक पर ड्राइविंग टास्क पूरे करने होते हैं, जैसे रिवर्सिंग, पार्किंग, ब्रेक कंट्रोल और स्टीयरिंग कंट्रोल। इसके अलावा, वाहन के पार्ट्स, उनकी कार्यप्रणाली और सामान्य खराबियों की पहचान पर भी टेस्ट लिया जाता है।
- ड्राइविंग स्किल टेस्ट : वाहन को नियंत्रित करने की क्षमता, क्लच-ब्रेक-स्टीयरिंग कंट्रोल की जांच।
- ट्रैक टेस्ट : रिवर्स ड्राइविंग, फिगर-8, पार्किंग और स्लो-ड्राइविंग टास्क।
- सड़क सुरक्षा नियमों की समझ : बेसिक ट्रैफिक रूल्स और सिग्नल नॉलेज।
- वाहन मेंटेनेंस मूल्यांकन : इंजन, ब्रेक, क्लच आदि की पहचान और बेसिक मरम्मत की जानकारी।
- दस्तावेज़ सत्यापन : ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव का सत्यापन।
परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले दस्तावेज़
आईबी मोटर ट्रांसपोर्ट टियर 02 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा के दिन निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ लें जाए।
- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
- फोटो युक्त वैध पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ड्राइविंग लाइसेंस (यदि ड्राइविंग/स्किल टेस्ट है)
- दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए वैध सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचें ताकि वेरिफिकेशन समय पर पूरा हो सके।
- एडमिट कार्ड, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और एक फोटो आईडी प्रूफ अनिवार्य रूप से साथ रखें।
- केंद्र पर निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें – बहुत ढीले कपड़े या स्लीपर पहनकर न जाएं।
- परीक्षा शुरू होने से पहले दिए गए इंस्ट्रक्टर और एग्ज़ामिनर के दिशा निर्देश ध्यानपूर्वक सुनें।
- ट्रैक पर बिना अनुमति ओवरस्पीड, अचानक ब्रेक या आक्रामक ड्राइविंग न करें।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच जैसे गैजेट्स परीक्षा क्षेत्र में प्रतिबंधित हैं।
- किसी भी तकनीकी समस्या, गाड़ी से जुड़ी दिक्कत या हेल्थ इश्यू को तुरंत अधिकारियों को बताएं।
- टेस्ट पूरा होने तक शांत, संयमित और फोकस्ड रहें – घबराहट ड्राइविंग में सबसे बड़ा जोखिम है।
IB SA Motor Transport Tier II Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
Disclaimer : आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट टियर-II परीक्षा 2026 से जुडी जानकारी अधिकारिक सुचना और प्रामाणिक श्रोतो के आधार पर तैयार की गयी हैं अभ्यर्थी परीक्षा से सम्बंधित किसी भी अपडेट के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को ही प्रामाणिक मानें। किसी भी त्रुटि या बदलाव के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
यें भी पढ़ें..
OICL AO Mains Admit Card 2026 : फेज II एडमिट कार्ड अभी करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि और जरुरी निर्देश
IB SA Motor Transport Tier II Admit Card 2026 : FAQs
Q1. Tier-II ड्राइविंग टेस्ट में फेल होने पर क्या Tier-I स्कोर वैध रहता है ?
उत्तर : नहीं, Tier-II क्वालिफाइंग न होने पर आप आगे की प्रक्रिया में नहीं जा पाएंगे, भले ही Tier-I में अच्छे अंक हों।
Q2. क्या वाहन मेंटेनेंस टेस्ट ओरल होता है या प्रैक्टिकल ?
उत्तर : अधिकांशतः ओरल व पार्ट आइडेंटिफिकेशन आधारित होता है, लेकिन कुछ केंद्रों पर छोटे प्रैक्टिकल सवाल पूछे जाते हैं।
Q3. क्या मेंटेनेंस टेस्ट में टूल्स का उपयोग करवाया जाता है ?
उत्तर : आम तौर पर नहीं, आपको बस पार्ट पहचान और बेसिक फंक्शन समझाना होता है।
Q4. आईबी मोटर ट्रांसपोर्ट टियर 02 एडमिट कार्ड कब जारी हुआ हैं ?
उत्तर : गृह मंत्रालय द्वारा टियर-II परीक्षा एडमिट कार्ड 26 फरवरी 2026 को जारी किया गया हैं।

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
