Last Updated on 04/03/2026 9:03 AM by Prashant Shahi
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नें स्वास्थ विभाग में फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 28 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। फार्मासिस्ट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 09 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक भरे जायेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत उत्तरप्रदेश राज्य के स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्टों की 560 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : संक्षिप्त विवरण
| भर्ती संस्था | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
| पद का नाम | फार्मासिस्ट |
| कुल पद | 560 |
| आयु सीमा | 18 – 40 वर्ष |
| योग्यता | डिप्लोमा इन फार्मेसी |
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 09 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 23 मार्च 2026 |
| अधिकारिक वेबसाईट | upsssc.gov.in |
शैक्षणिक योग्यता
UPSSSC Pharmacist 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता निम्नलिखित है :
- 10+2 (Science Stream) – फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/मैथ्स अनिवार्य।
- Diploma in Pharmacy (D.Pharma) – किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से।
- उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य।
- UPSSSC PET Score Card – वैध और सक्रिय।
जो उम्मीदवार D.Pharma के साथ सरकारी अस्पतालों में अनुभव रखते हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया में काफी लाभ हो सकता है, हालांकि अनुभव अनिवार्य नहीं है।
आयु सीमा
UPSSSC द्वारा निर्धारित आयु सीमा इस प्रकार है :
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी :
- OBC/SC/ST – 5 वर्ष
- दिव्यांग उम्मीदवार – 10 वर्ष
- एक्स-सर्विसमैन – आयोग के अनुसार
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी | ₹25/- रुपये |
| एससी/एसटी/ईडब्लूएस | ₹25/- रुपये |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई |
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं और होमपेज खोलें।
- वेबसाइट के Notifications / Advertisements सेक्शन में जाकर Pharmacist Recruitment 2026 लिंक खोजें।
- भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और पात्रता, आयु सीमा व अन्य शर्तों को समझ लें।
- इसके बाद Apply Online विकल्प पर क्लिक करें और आवेदन पेज खोलें।
- अब अपना PET Registration Number, जन्मतिथि और OTP दर्ज कर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण सावधानी से भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को UPSSSC PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, क्योंकि यह भर्ती PET आधारित है। जिन अभ्यर्थियों का स्कोर कटऑफ के अनुसार होगा, उन्हें मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Exam) के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में फार्मेसी विषय से जुड़े प्रश्नों के साथ सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी प्रमाणपत्र सही पाए जाने पर अंतिम मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा।
- PET स्कोर
- मेन्स लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- अंतिम मेरिट सूची चयन
आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं/12वीं मार्कशीट
- D.Pharma Diploma Certificate
- Pharmacy Council Registration Certificate
- PET Score Card
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति/आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाणपत्र
वेतनमान और सुविधाएं
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को UPSSSC द्वारा निर्धारित सरकारी वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएगी। फार्मासिस्ट पद को पे लेवल–5 के अंतर्गत रखा गया है, जिसमें शुरुआती वेतन निम्नप्रकार हैं। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले कई भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे कुल सैलरी और लाभ काफी बेहतर हो जाते हैं।
- प्रारंभिक वेतन : लगभग ₹29,200 प्रति माह
- अधिकतम वेतन : लगभग ₹92,300 प्रति माह
- महंगाई भत्ता (DA) समय-समय पर बढ़ाया जाता है
- हाउस रेंट अलाउंस (HRA) शहर के अनुसार दिया जाता है
- मेडिकल सुविधाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ
- पेंशन योजना (NPS) के तहत भविष्य की वित्तीय सुरक्षा
- वार्षिक वेतन वृद्धि और प्रमोशन के अवसर
भर्ती का उद्देश्य और महत्व
उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार नए पदों पर भर्ती निकाल रही है। फार्मासिस्ट की पोस्ट अस्पतालों, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), मेडिकल कॉलेजों और अलग-अलग सरकारी मेडिकल इकाइयों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध कराना, स्टॉक प्रबंधन, प्रिस्क्रिप्शन की सही व्याख्या और चिकित्सा अधिकारियों की सहायता करने के लिए प्रशिक्षित फार्मासिस्ट अत्यंत आवश्यक होते हैं। स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्टों की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। 2026 की यह नई भर्ती इस कमी को पूरा करेगी, जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और युवाओं को स्थाई सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
