IB ACIO Tier-II Result 2026 : घोषित, यहाँ देखें रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और आगे की चयन प्रक्रिया

Last Updated on 06/03/2026 11:24 AM by Prashant Shahi

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) नें IB ACIO Tier-II Result 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। आईबी में एसीआईओं (ACIO) पद के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब अपना Tier-II परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट उन अभ्यर्थियों की सूची जारी करता है जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण Interview/Personality Test के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार गृह मंत्रालय (MHA) की आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे की प्रक्रिया से संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

IB ACIO Tier-II Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामआईबी एसीआईओं ग्रेड-II टियर-II परीक्षा 2026
आयोजन संस्थागृह मंत्रालय
कुल पद3717
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा चरणटियर 02
 परीक्षा की तिथि11 जनवरी 2026
रिजल्ट जारी की तिथि05 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in

IB ACIO Tier-II Result 2026 : कैसे चेक करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले Ministry of Home Affairs की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment / Latest Updates सेक्शन में जाएं।
  3. वहां “IB ACIO Grade-II Executive Tier-II Result 2026” लिंक दिखाई देगा।
  4. उस लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट PDF फाइल के रूप में खुलेगा।
  5. PDF में Ctrl + F की मदद से अपना Roll Number या Name सर्च करें।
  6. अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप इंटरव्यू के लिए चयनित हो चुके हैं।
  7. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड कर लें।

IB ACIO Tier-II Result 2026 में क्या जानकारी होगी

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को PDF फाइल में निम्नलिखित जानकारी देखने को मिलती है :

  • चयनित उम्मीदवारों के Roll Number
  • परीक्षा का नाम और वर्ष
  • भर्ती बोर्ड या संगठन का नाम
  • इंटरव्यू से संबंधित निर्देश
  • आगे की प्रक्रिया की सूचना

यह सूची केवल उन उम्मीदवारों की होती है जिन्होंने Tier-II परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है और अब उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

IB ACIO Interview 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी

Tier-II परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अगला चरण Interview / Personality Test होता है।

  • इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होता है।
  • इसमें उम्मीदवार की पर्सनैलिटी, निर्णय क्षमता, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की समझ का मूल्यांकन किया जाता है।
  • इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार से करंट अफेयर्स, सुरक्षा मामलों और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करते समय Tier-I, Tier-II और Interview के अंक को ध्यान में रखा जाता है।

IB ACIO Result 2026 के बाद उम्मीदवार क्या करें

यदि आपका रोल नंबर Tier-II रिजल्ट में शामिल है, तो आपको अगले चरण की तैयारी तुरंत शुरू कर देनी चाहिए।

  • इंटरव्यू के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
  • करंट अफेयर्स और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों की पढ़ाई करें
  • अपनी कम्युनिकेशन स्किल और आत्मविश्वास को बेहतर बनाएं
  • आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरव्यू की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट देखते रहें

इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों का चयन अंततः इंटेलिजेंस ब्यूरो में ACIO पद के लिए किया जाएगा।

IB ACIO Tier-II Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top