SSC Junior Engineer Paper 1 Result 2026 : जारी, यहाँ देखें रिजल्ट PDF, कट-ऑफ अंक और मेरिट लिस्ट

Last Updated on 07/03/2026 12:49 PM by Prashant Shahi

SSC Junior Engineer Paper 1 Result 2026 : कर्मचारी चयन आयोग नें सिविल, मैकेनिकल & इलेक्ट्रिकल विभागों में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती की पेपर 01 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। जो अभ्यर्थी 03 से 06 दिसंबर 2025 तक आयोजित एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अब अपना रिजल्ट एसएससी की अधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में अगले चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं।

SSC Junior Engineer Paper 1 Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामएसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 01 परीक्षा 2025
आयोजन संस्थाकर्मचारी चयन आयोग
रिजल्ट मोडऑनलाइन
 परीक्षा की तिथि03 – 06 दिसंबर 2025
रिजल्ट जारी की तिथि06 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC Junior Engineer Paper 1 Result 2026 : कैसे चेक करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब Junior Engineer (JE) Result 2026 लिंक को चुनें।
  4. इसके बाद SSC JE Paper-1 Result PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. PDF में अपना Roll Number या Name सर्च करें।
  6. यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप Paper-2 परीक्षा के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।

रिजल्ट आमतौर पर PDF फॉर्मेट में जारी किया जाता है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होते हैं।

SSC JE Result 2026 PDF में दी गई जानकारी

SSC द्वारा जारी रिजल्ट PDF में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाती हैं, जिनकी मदद से उम्मीदवार अपने चयन की स्थिति समझ सकते हैं।

रिजल्ट PDF में निम्न जानकारी शामिल होती है:

  • चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
  • कैटेगरी वाइज रिजल्ट
  • कट-ऑफ मार्क्स
  • अगले चरण के लिए पात्र उम्मीदवार
  • परीक्षा से संबंधित आधिकारिक नोटिस

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपने रोल नंबर को ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए PDF को सुरक्षित रख लें।

एसएससी जूनियर इंजीनियर कटऑफ अंक 2026

SSC JE Paper-1 कट-ऑफ हर वर्ष अलग-अलग होती है। यह परीक्षा की कठिनाई, कुल उम्मीदवारों की संख्या और उपलब्ध पदों की संख्या जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है।

CategoryExpected Cut Off
General127
OBC124
EWS117
SC109
ST106

जूनियर इंजीनियर वेतनमान

SSC Junior Engineer पद पर चयनित उम्मीदवारों को Level-6 Pay Matrix के तहत वेतन दिया जाता है।

Salary Structure

  • Basic Salary : ₹35,400
  • In-Hand Salary : लगभग ₹50,000 – ₹65,000 प्रति माह

इसके अलावा उम्मीदवारों को कई सरकारी भत्ते भी दिए जाते हैं जैसे :

  • Dearness Allowance (DA)
  • House Rent Allowance (HRA)
  • Transport Allowance (TA)
  • Medical Facilities

SSC Junior Engineer Paper 1 Result 2026 के बाद क्या करें ?

SSC JE Paper-1 रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को अगली परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें सबसे पहले Paper-2 के सिलेबस को समझना चाहिए और अपने इंजीनियरिंग विषयों की मजबूत तैयारी करनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने चाहिए और समय-समय पर SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नई अपडेट चेक करते रहना चाहिए। जो उम्मीदवार इस चरण में सफल नहीं हो पाए हैं, वे भविष्य में होने वाली SSC JE परीक्षाओं के लिए अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं।

SSC Junior Engineer Paper 1 Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडसिविलमैकेनिकल & इलेक्ट्रिकल
कटऑफ अंकयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top