RBI Non CSG Admit Card 2026 : जारी, डाउनलोड लिंक एक्टिव, यहां जानें परीक्षा तिथि और डाउनलोड प्रक्रिया

Last Updated on 08/03/2026 4:10 AM by Prashant Shahi

RBI Non CSG Admit Card 2026 : भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर-सीएसजी कैडर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा के लिए आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित नॉन सीएसजी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट से अपना RBI Non CSG Admit Card 2026 डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

RBI Non CSG Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानभारतीय रिजर्व बैंक
परीक्षा का नामआरबीआई नॉन सीएसजी विभिन्न पद भर्ती परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी06 मार्च 2026
परीक्षा की तिथि14 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइटopportunities.rbi.org.in

RBI Non CSG Admit Card 2026 कब जारी हुआ

Reserve Bank of India द्वारा Non-CSG Various Post Recruitment 2026 के लिए एडमिट कार्ड 06 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने Registration Number और Password / Date of Birth की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आमतौर पर किसी भी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाते हैं ताकि उम्मीदवार समय रहते अपनी परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकें। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए होते हैं।

डाउनलोड करने के लिए जरूरी जानकारी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों को लॉगिन पोर्टल में निम्न जानकारी दर्ज करनी होती है :

  • Registration Number / Application Number
  • Password या Date of Birth
  • Captcha Code

इन जानकारियों को दर्ज करने के बाद उम्मीदवार आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Non CSG Various Post Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Opportunities / Current Vacancies” सेक्शन में जाएं।
  3. यहां “RBI Non CSG Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब लॉगिन पेज में अपना पंजीकरण संख्यां और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। आमतौर पर एडमिट कार्ड में निम्न जानकारी दी होती है:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाएं

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य होता है। इनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता।

जरूरी दस्तावेज:

  • प्रिंटेड Admit Card
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)

मान्य पहचान पत्र में शामिल हो सकते हैं:

  • Aadhaar Card
  • Voter ID
  • PAN Card
  • Driving License
  • Passport

RBI परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

RBI द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा :

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 से 45 मिनट पहले पहुंचें
  • एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लेकर जाएं
  • परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न ले जाएं
  • परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें

RBI Non CSG Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top