Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती, यहां योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया देखें

Last Updated on 11/03/2026 4:37 PM by Prashant Shahi

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 : भारतीय नौसेना नें एसएसआर और एमआर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के योग्य युवाओं को अग्निवीर SSR और Agniveer MR पदों पर भर्ती किया जाएगा। जो उम्मीदवार भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 06 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भारतीय नौसेना की यह भर्ती युवाओं को 4 वर्ष की अग्निवीर सेवा अवधि के तहत नौसेना में शामिल होने का मौका देती है, जिसमें उन्हें आकर्षक वेतन, प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाभारतीय नौसेना
पद का नामएसएसआर/एमआर
कुल पद
आयु सीमा17.5 – 21 वर्ष
योग्यता10TH पास
आवेदन प्रारंभ की तिथि14 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाईटjoinindiannavy.gov.in

Indian Navy Agniveer SSR/MR Vacancy 2026

भारतीय नौसेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से SSR और MR दोनों पदों के लिए विभिन्न रिक्तियों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है, इसलिए भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी की सटीक संख्या और श्रेणीवार विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

Indian Navy Agniveer SSR/MR Eligibility Criteria

शैक्षणिक योग्यता

Agniveer SSR

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किया होना चाहिए।
  • 12वीं में Maths और Physics विषय अनिवार्य होना चाहिए।

Agniveer MR

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास किया होना चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा भारतीय नौसेना द्वारा निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु : लगभग 17.5 वर्ष
  • अधिकतम आयु : लगभग 21 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य₹550/- रुपये
ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्लूएस₹550/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Agniveer SSR/MR Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Indian Navy Agniveer Selection Process : चयन प्रक्रिया

Indian Navy Agniveer SSR/MR भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाता है। प्रत्येक चरण में सफल होने के बाद ही उम्मीदवार अगले चरण में पहुंचते हैं।सबसे पहले उम्मीदवारों को Computer Based Test (CBT) देना होता है जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी Physical Fitness Test के लिए बुलाया जाता है। फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाता है। अंत में सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है और योग्य उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।

  • लिखित परीक्षा (Computer Based Test)
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  • मेडिकल परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Indian Navy Agniveer Physical Fitness Test

भारतीय नौसेना में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से फिट होना भी आवश्यक है। इसके लिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट आयोजित किया जाता है।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

  • 1.6 किलोमीटर दौड़ लगभग 6 मिनट 30 सेकंड में
  • 12 पुश-अप
  • 20 उठक-बैठक

महिला उम्मीदवारों के लिए

  • 1.6 किलोमीटर दौड़ लगभग 8 मिनट में
  • 10 सिट-अप
  • 15 स्क्वाट्स

Indian Navy Agniveer Salary : वेतनमान

अग्निवीर योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रत्येक वर्ष के अनुसार अलग-अलग वेतन दिया जाता है। पहले वर्ष में लगभग ₹30,000 प्रतिमाह, दूसरे वर्ष में ₹33,000, तीसरे वर्ष में लगभग ₹36,500 और चौथे वर्ष में लगभग ₹40,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाता है। चार वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लगभग ₹10.04 लाख का Seva Nidhi Package प्रदान किया जाता है, जो टैक्स-फ्री होता है।

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए :

  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनSSR | MR
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top