Last Updated on 14/03/2026 5:30 PM by Prashant Shahi
RRB NTPC CBT 01 Admit Card 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 01 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा देशभर में 16 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RRB NTPC CBT 01 Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | रेलवे भर्ती बोर्ड |
| परीक्षा का नाम | एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 01 परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 5810 |
| परीक्षा चरण | सीबीटी 01 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 13 मार्च 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 16 – 27 मार्च 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
RRB NTPC Admit Card 2026 में उपलब्ध जानकारी
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। सामान्यतः एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी होती है।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से संबंधित निर्देश
अगर एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित RRB क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।
RRB NTPC Graduate Level Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “RRB NTPC Graduate Level CBT-1 Admit Card 2026” लिंक खोजें।
- अब उस लिंक पर क्लिक करें जिससे लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- लॉगिन पेज में अपना Registration Number दर्ज करें।
- इसके बाद Date of Birth (जन्म तिथि) और कैप्चा कोड भरें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Login / Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका RRB NTPC CBT-1 Admit Card 2026 दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकरी
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 01 परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक शिफ्ट की अवधि लगभग 90 मिनट होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है।
परीक्षा शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम
- Shift 1 : रिपोर्टिंग टाइम – 7:30 AM, गेट क्लोज – 8:30 AM, परीक्षा शुरू – 9:00 AM
- Shift 2 : रिपोर्टिंग टाइम – 11:15 AM, गेट क्लोज – 12:15 PM, परीक्षा शुरू – 12:45 PM
- Shift 3 : रिपोर्टिंग टाइम – 3:00 PM, गेट क्लोज – 4:00 PM, परीक्षा शुरू – 4:30 PM
RRB NTPC CBT-1 Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती की सीबीटी 01 परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन होगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- परीक्षा मोड – ऑनलाइन
- प्रश्न प्रकार – वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय)
- कुल प्रश्न – 100
- कुल अंक – 100
- परीक्षा अवधि – 90 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग – प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना चाहिए।
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें
- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ रखें
- साथ में वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि ले जाएं
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी
- परीक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है
RRB NTPC CBT 01 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| परीक्षा तिथि नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
