IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 : घोषित। ऐसे चेक करें क्लर्क मेन्स रिजल्ट, स्कोर कार्ड व कट-ऑफ अंक

Last Updated on 16/03/2026 2:58 PM by Prashant Shahi

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 15 मार्च 2026 को जारी कर दिया हैं। जिन अभ्यर्थियों नें इस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम आईबीपीएस की अधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कार्यालय सहायक के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 : अपडेट

आईबीपीएस नें कार्यालय सहायक (मल्टीपर्पस) पदों के लिए 01 फरवरी 2026 को आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से स्कोरकार्ड और क्वालिफाइंग स्टेटस के साथ ही कटऑफ अंक की जाँच कर सकते हैं। मेन्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा और विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में नियुक्ति दी जाएगी। क्योंकि इस पद के लिए इंटरव्यू चरण नहीं होता।

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 : मुख्य जानकारी

परीक्षा का नामआईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाबैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान
कुल पद8002
मुख्य परीक्षा की तिथि01 फरवरी 2026
रिजल्ट जारी की तिथि15 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.ibps.in

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 : ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा रिजल्ट या स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है।

  1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में CRP RRB XIV पर क्लिक करें।
  3. अब CRP XIV IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 लिंक खोले।
  4. अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। जहाँ आप लॉगिन डिटेल भरें
  5. यहाँ अपना पंजीकरण संख्या/रॉल नंबर व पासवर्ड/जन्मतिथि व कैप्चा भरें
  6. अब स्क्रीन पर रिजल्ट और स्कोर कार्ड दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा रिजल्ट में दर्ज विवरण

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट मेन्स परीक्षा का रिजल्ट और स्कोर कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित जानकारियां देख सकते हैं। स्कोर कार्ड में परीक्षा में प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी शामिल होती है। इससे अभ्यर्थियों को यह पता चलता है कि वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या लॉगिन आईडी
  • उम्मीदवार की श्रेणी
  • आवेदन के समय चयनित राज्य
  • प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • कट-ऑफ मार्क्स और न्यूनतम योग्यता अंक
  • परीक्षा में योग्यता स्थिति

IBPS RRB Office Assistant Mains Cut Off 2026

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवार कटऑफ अंक के बारे में भी जानना चाहते हैं। कटऑफ वह न्यूनतम अंक होते हैं जिन्हें प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया में योग्य माना जाता है। IBPS द्वारा कटऑफ अलग-अलग राज्य और श्रेणी के अनुसार जारी की जाती है। यह कई कारकों पर निर्भर करती है

कटऑफ अंक को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक :

  • परीक्षा का कठिनाई स्तर
  • कुल रिक्तियों की संख्या
  • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या
  • अलग-अलग राज्यों में प्रतियोगिता का स्तर
  • उम्मीदवार की श्रेणी
  • पिछले वर्षों की कटऑफ का ट्रेंड

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा कटऑफ 2026 : यहाँ डाउनलोड करें

रिजल्ट घोषणा के बाद आगे की प्रक्रिया

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को आगे फाइनल मेरिट लिस्ट और बैंक अलॉटमेंट प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस पद के लिए इंटरव्यू नहीं होता, इसलिए मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित रीजनल ग्रामीण बैंको में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा। सभी आवश्यक दस्तावेज सही पाए जाने पर उम्मीदवारों को जॉइनिंग लेटर जारी कर नियुक्ति की जाएगी।

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top