RRB ALP Recruitment 2026 : एएलपी के 11000 पदों पर भर्ती का सूचना जारी। योग्यता, सैलरी और पूरा प्रोसेस जानें।

Last Updated on 17/03/2026 5:10 PM by Prashant Shahi

RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या CEN – 01/2025 के अंतर्गत सहायक लोको पायलट भर्ती संक्षिप्त नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत बड़ी संख्या में लगभग 11127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सहायक लोको पायलट भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 14 मई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अगर आप तकनीकी योग्यता रखते हैं और रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए सुनहरा अवसर हैं।

RRB ALP Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड
पद का नामसहायक लोको पायलट
कुल पद11127
आयु सीमा18 – 30 वर्ष
योग्यता10वीं, ITI
आवेदन प्रारंभ की तिथि 14 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 जून 2026
अधिकारिक वेबसाईटwww.rrbapply.gov.in

RRB ALP Eligibility Criteria 2026 : कौन कर सकता है आवेदन

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है
  • साथ में ITI (NCVT/SCVT) या डिप्लोमा होना चाहिए
  • संबंधित ट्रेड में टेक्निकल क्वालिफिकेशन अनिवार्य है

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी

RRB ALP Application Fee 2026 : आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी₹500/- रूपये (संभावित)
अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति/दिव्यांग₹250/- रूपये (संभावित)
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

RRB ALP Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया

RRB ALP भर्ती में चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को CBT-1 परीक्षा देनी होगी, जो एक स्क्रीनिंग टेस्ट होता है। इसके बाद CBT-2 परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें तकनीकी और विषय आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके बाद Assistant Loco Pilot पद के लिए CBAT लिया जाता है, जो केवल ALP उम्मीदवारों के लिए होता है।

यह टेस्ट उम्मीदवार की मानसिक क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता को जांचने के लिए लिया जाता है। अभ्यर्थियों को सभी चरणों में पास करना अनिवार्य होगा। अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होती है। जिसके बाद अंतिम चयन किया जाता हैं।

  1. CBT-1 (प्रारंभिक परीक्षा)
  2. CBT-2 (मुख्य परीक्षा)
  3. CBAT (Aptitude Test)
  4. Document Verification
  5. Medical Examination

RRB ALP Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

RRB ALP परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। CBT-1 में कुल 75 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स से प्रश्न आते हैं। CBT-2 परीक्षा दो भागों में होती है। Part A में 100 प्रश्न होते हैं, जबकि Part B में 75 प्रश्न होते हैं जो उम्मीदवार के तकनीकी ट्रेड से संबंधित होते हैं। इस परीक्षा के लिए कुल 150 मिनट का समय दिया जाता है। दोनों परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग लागू होती है, जिसमें हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं।

CBT-1 (Stage-1)

  • प्रश्न : 75
  • समय : 60 मिनट
  • विषय : गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स

CBT-2 (Stage-2)

  • Part A : 100 प्रश्न
  • Part B : 75 प्रश्न (टेक्निकल ट्रेड से)
  • समय : 150 मिनट

वेतनमान

सहायक लोको पायलट पद के लिए प्रारंभिक बेसिक सैलरी ₹19,900 (Level-2) होती है। इसके अलावा उम्मीदवारों को कई प्रकार के भत्ते भी दिए जाते हैं, जैसे कि महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रैवल अलाउंस (TA)

कुल मिलाकर एक ALP कर्मचारी की सैलरी ₹28,000 से ₹35,000 के बीच होती है। इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों को फ्री या कंसेशनल ट्रैवल, मेडिकल सुविधा और पेंशन जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं।

RRB ALP Apply Online 2026 – आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. अब CEN – 01/2025 ALP Recruitment 2026 लिंक खोलें।
  3. नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन ID/पासवर्ड प्राप्त करें।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें और सभी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  5. शैक्षणिक योग्यता और टेक्निकल डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  7. आवश्यक दस्तावेज (ITI/डिप्लोमा आदि) अपलोड करें।
  8. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  9. फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

RRB ALP 2026: जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं मार्कशीट
  • ITI / डिप्लोमा सर्टिफिकेट
  • फोटो और सिग्नेचर
  • आधार कार्ड
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

यह भर्ती आपके लिए क्यों महत्वपूर्ण है

RRB ALP भर्ती 2026 सिर्फ एक नौकरी का मौका नहीं है, बल्कि यह एक स्थिर और सम्मानजनक करियर की शुरुआत है। रेलवे भारत का सबसे बड़ा नियोक्ता है और इसमें नौकरी पाने का मतलब है लंबी अवधि तक जॉब सिक्योरिटी और ग्रोथ के अवसर।

अगर आप सही रणनीति के साथ तैयारी करते हैं और समय पर आवेदन करते हैं, तो इस भर्ती में सफलता हासिल करना संभव है। इसलिए अभी से अपनी तैयारी शुरू करें और इस मौके को हाथ से जाने न दें।

RRB ALP Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
संक्षिप्त नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top