HPBOSE LDRT Result 2026 : आउट, अभी चेक करें अपना रिजल्ट, डाउनलोड लिंक और जरुरी दस्तावेज जानें

Last Updated on 22/03/2026 8:11 AM by Prashant Shahi

HPBOSE LDRT Result 2026 : हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। एलडीआर टेस्ट परीक्षा में भाग लिए हुए अभ्यर्थी अब एचपीबीओएसइ की ऑफिसियल वेबसाइट www.hpbose.org से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट पीडीऍफ़ फॉर्मेट में जारी किया गया हैं। जिसमें टीजीटी, जेबीटी और ड्राविंग मास्टर के 1,427 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के रौल नंबर शामिल हैं।

लेटेस्ट अपडेट

एचपीबीओएसइ द्वारा एलडीआर टेस्ट 2026 का परिणाम 21 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट PDF में अपने रोल नंबर की जाँच कर सकते हैं। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा 22 फरवरी 2026 को सेवारत एसएमसी शिक्षकों को ड्राविंग मास्टर, ट्रेनेड ग्रेजुएट टीचर और जूनियर बेसिक टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 1249 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

HPBOSE LDRT Result 2026

HPBOSE LDRT Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामएचपीबीओएसइ एलडीआरटी 2026
आयोजन संस्थाहिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड
विज्ञापन संख्या EDN-C-F(5)2/2026
कुल पद1427
रिजल्ट मोडऑनलाइन
 लिखित परीक्षा की तिथि22 फरवरी 2026 
रिजल्ट जारी की तिथि21 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.hpbose.org

HP LDR Test Result 2026 PDF Link : डायरेक्ट लिंक

एचपी एलडीआर टेस्ट परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

एचपी एलडीआर टेस्ट रिजल्ट 2026 पीडीऍफ़ लिंक : यहाँ क्लिक करें

एलडीआर टेस्ट 2026 परीक्षा संबंधित जानकारी

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार एचपी एलडीआर टेस्ट 2026 के लिए कुल 1437 उम्मीदवारों नें आवेदन किया था। जिसमें से कुल 1433 उम्मीदवारों नें स्क्रीनिंग टेस्ट में भाग लिया जबकि 04 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा SMC नीति के तहत कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा में टीजीटी (आर्ट्स, नॉन मेडिकल, मेडिकल, संस्कृत, हिंदी), जेबीटी और ड्राविंग मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए कुल 1249 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया हैं।

HPBOSE LDRT Result 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हिमाचल प्रदेश लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट 2026 रिजल्ट चेक कर सकते हैं –

  1. पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं
  2. होमपेज पर दिए “नोटिफिकेशन या रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. “Result Declaration of LDR 2026” संबंधित लिंक क्लिक देखें
  4. अब LDR 2026 (TGT, JBT, Drawing Master) रिजल्ट लिंक खोलें
  5. स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें अपना रोल नंबर चेक करें
  6. रिजल्ट को डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

परिणाम जारी के बाद आगे क्या होगा ?

हिमांचल प्रदेश एलडीआर रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद सबसे पहले शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहाँ उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद बोर्ड द्वारा फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे। पदवार एवं मेरिट के आधार पर तैयार की गई चयन सूची के अनुसार अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग से संबंधित निर्देश अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे।

आवश्यक दस्तावेज

रिजल्ट पीडीऍफ़ में शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थी अब दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के लिए नीचे बताए निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल कॉपी और फोटोकॉपी तैयार रखें।

  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • संबंधित डिग्री/डिप्लोमा (TGT, JBT के प्रमाण पत्र)
  • आधार कार्ड या अन्य कोई वैध फोटो पहचान पत्र
  • परीक्षा एडमिट कार्ड और रिजल्ट की कॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS, यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही में खिंची हुई)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (PwD, यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज (नोटिस के अनुसार)

HPBOSE LDRT Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। HPBOSE LDRT Result 2026 से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और उपलब्ध स्रोतों के आधार पर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी निर्णय से पहले HPBOSE की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी अधिकारिक नोटिस से अवश्य पुष्टि करें।

ये भी पढ़ें..

RRB Paramedical Answer Key 2026 : जारी, ऐसे निकालें अपना स्कोर, यहाँ जानें लिंक व आपत्ति प्रक्रिया

DRDO CAPTAIM 11 Admit Card 2026 : प्रवेश पत्र जारी, यहाँ से करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि व निर्देश

HPBOSE LDRT Result 2026 : FAQs

Q1. क्या HPBOSE LDRT रिजल्ट में रोल नंबर सर्च कर सकते हैं ?
उत्तर : हाँ, रिजल्ट PDF ओपन करके “Ctrl + F या सर्च ऑप्शन से रोल नंबर खोज सकते हैं।

Q3. क्या सभी पोस्ट का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है ?
उत्तर : हाँ, बोर्ड के अनुसार अलग-अलग पोस्ट के रिजल्ट लिंक एक ही सेक्शन में जारी हुए हैं।

Q5. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कॉल लेटर कैसे मिलेगा ?
उत्तर : दस्तावेज सत्यापन से संबंधित सूचना आधिकारिक नोटिस के माध्यम से जारी की जाएगी।

Q6. क्या हिमांचल प्रदेश एलडीआर टेस्ट 2026 में इंटरव्यू भी होगा ?
उत्तर : सामान्यतः चयन मेरिट व DV पर आधारित होता है, इंटरव्यू की संभावना कम रहती है।

Scroll to Top