Bihar Board 12th Result 2026 : जारी, यहां से तुरंत करें चेक अपना रिजल्ट, देखें टॉपर्स और पास प्रतिशत

Last Updated on 24/03/2026 4:01 PM by Prashant Shahi

Bihar Board 12th Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस वर्ष भी बोर्ड ने तेजी से कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर समय पर परिणाम घोषित किया है। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी जारी की गई है। छात्र रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया हैं। बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया है। इसके साथ ही स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी, जिससे छात्रों को आगे के विकल्प मिल सकें।

Bihar Board 12th Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामबिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाबिहार विद्यालय परीक्षा समिति
रिजल्ट मोडऑनलाइन
 लिखित परीक्षा की तिथि02 – 13 फरवरी 2026 
रिजल्ट जारी की तिथि23 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटinterbiharboard.com

Bihar Board 12th Result 2026 : कैसे चेक करें ?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं :

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Bihar Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें

सलाह : वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने पर रिजल्ट ओपन होने में समय लग सकता है, इसलिए धैर्य रखें।

Bihar Board 12th Result 2026 : पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 85.19% दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में संतुलित प्रदर्शन को दर्शाता है। इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जो लड़कों से अधिक है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 84.09% दर्ज किया गया है। ये आंकड़े बताते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी और सफलता लगातार बढ़ रही है। कुल मिलाकर इस साल का रिजल्ट संतोषजनक रहा है और अधिकांश छात्र सफल हुए हैं, जिससे आगे की पढ़ाई के लिए नए अवसर खुलेंगे।

Bihar Board 12th Topper List 2026

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में इस बार तीनों स्ट्रीम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विज्ञान स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि साक्षी कुमारी व स्वप्ना कुमारी नें 479 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। कला स्ट्रीम में नीतू कुमारी ने 489 अंक के साथ टॉप किया।

वहीं सिद्धि गुप्ता, चांदनी कुमारी और मो. जाकिर अंसारी ने 478 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य स्ट्रीम में अदिति कुमारी ने 480 अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि माही कुमारी 470 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इस वर्ष सभी स्ट्रीम में छात्राओं का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है।

मार्कशीट में क्या-क्या डिटेल होगी ?

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में निम्न जानकारी चेक करनी चाहिए :

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर / रोल कोड
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • डिवीजन (First / Second / Third)
  • पास/फेल स्टेटस

किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।

रिजल्ट से संतुष्ट नहीं ? ऐसे करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के घोषणा के बाद स्क्रूटनी प्रक्रिया उन छात्रों के लिए जल्द ही शुरू की जाएगी जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। स्क्रूटनी प्रक्रिया के तहत आवेदन किये हुए अभ्यर्थियों के उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाती है। स्क्रूटनी के बाद में अंक बढ़ या घट सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर आवेदन करना जरूरी है। इसके लिए छात्रों को प्रति विषय निर्धारित शुल्क भी देना होता है। छात्र 25 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक स्क्रूटनी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

फेल होने पर क्या करें ?

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं। यह परीक्षा छात्रों को उसी वर्ष दोबारा मौका देती है ताकि उनका साल खराब न हो। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के बाद छात्र का रिजल्ट अपडेट कर दिया जाता है, जिससे वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया :

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Intermediate Scrutiny 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके लॉगिन करें
  • जिस विषय की कॉपी दोबारा जांच करवानी है, उसे चुनें
  • निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम (Debit Card/UPI/Net Banking) से जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करके उसकी रसीद/प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

Bihar Board 12th Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top