KVS NVS Tier 02 Admit Card 2026 : जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि और जरूरी निर्देश जानें

Last Updated on 24/03/2026 7:52 PM by Prashant Shahi

KVS NVS Tier 02 Admit Card 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति में विभिन्न पदों पर भर्ती की टियर 02 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। टियर 01 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से टियर 02 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह दस्तावेज परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य है और इसमें परीक्षा तिथि, केंद्र और समय से जुड़ी जानकारी शामिल है।

लेटेस्ट अपडेट

केवीएस एनवीएस टियर 02 परीक्षा का प्रवेश पत्र अधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गया हैं। उम्मीदवार अब KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केवीएस और एनवीएस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक देशभर में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड की कॉपी और वैध आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

KVS NVS Tier 02 Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

आयोजन संस्थानकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 
परीक्षा का नामकेवीएस एनवीएस टियर 02 परीक्षा 2026
कुल पद15762
एडमिट कार्ड जारी23 मार्च 2026
परीक्षा की तिथि27 – 31 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.cbse.gov.in/

एडमिट कार्ड में उपलब्ध जानकारी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचना बेहद जरूरी है। निम्नलिखित विवरण एडमिट कार्ड में शामिल होते हैं :

  • उम्मीदवार का नाम और फोटो
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा का शिफ्ट टाइम
  • महत्वपूर्ण निर्देश और गाइडलाइंस

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

KVS NVS Tier 02 Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले वेबसाइट kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “KVS/NVS Tier 02 Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  4. कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें
  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें

एग्जाम पैटर्न

KVS और NVS Tier 02 परीक्षा में Objective और Descriptive दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। कुल 70 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं और परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे होगी। Objective सेक्शन में 60 प्रश्न (60 अंक) होंगे, जबकि Descriptive सेक्शन में 10 प्रश्न (40 अंक) शामिल होंगे। यह परीक्षा उम्मीदवार की विषय समझ के साथ-साथ लेखन और विश्लेषण क्षमता का भी आकलन करती है, इसलिए दोनों सेक्शन की संतुलित तैयारी जरूरी है।

प्रश्न का प्रकारकुल प्रश्नकुल अंक
Objective6060
Descriptive1040
कुल70100

परीक्षा केंद्र पर जरूरी निर्देश

परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा :

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें
  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचे
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ) ले जाना प्रतिबंधित है
  • परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें
  • सभी निर्देशों का पालन करें

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद क्या करें ?

अब जब एडमिट कार्ड जारी हो चुका है, तो उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए।

  • पूरे सिलेबस का रिवीजन करें
  • मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
  • कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दें
  • टाइम मैनेजमेंट का अभ्यास करें
  • परीक्षा केंद्र का लोकेशन पहले से चेक करें

अंतिम दिनों में नई चीजें पढ़ने के बजाय रिवीजन पर ज्यादा फोकस करें

KVS NVS Tier 02 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top