CGPSC SSE Prelims Result 2026 : घोषित। तुरंत चेक करें नाम, कटऑफ व मुख्य परीक्षा की जानकरी जानें

Last Updated on 26/03/2026 4:06 PM by Prashant Shahi

CGPSC SSE Prelims Result 2026 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन प्रारंभिक परीक्षाका परिणाम घोषित कर दिया हैं। वे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, अब सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट PDF में सिविल, पुलिस सेवा व अन्य पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के रौल नंबर शामिल हैं। इस लेख में रिजल्ट डाउनलोड लिंक, कटऑफ और अन्य जानकरी दी गई हैं।

सीजीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 : लेटेस्ट अपडेट

सीजीपीएससी द्वारा राज्य सेवा परीक्षा के तहत 238 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट PDF में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किये गए रिजल्ट में मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए कुल 3921 अभ्यर्थियों के नाम और रौल नंबर दिए गए हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन सीजीपीएससी द्वारा 16 मई – 19 मई 2026 तक किया जायेगा।

CGPSC SSE Prelims Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामसीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
विज्ञापन संख्या 06/2025
कुल पद238
रिजल्ट मोडऑनलाइन
 लिखित परीक्षा की तिथि22 फरवरी 2026 
रिजल्ट जारी की तिथि25 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.psc.cg.gov.in

सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026 : पीडीऍफ़ लिंक

सीजीपीएससी द्वारा स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी के रिजल्ट पीडीऍफ़ फॉर्मेट में जारी किया गया हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अपना परिणाम PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026 : यहाँ क्लिक करें

रिजल्ट PDF में क्या-क्या जानकारी शामिल होगी ?

CGPSC SSE Prelims Result 2026 पीडीऍफ़ में निम्नलिखित जानकारी शामिल हैं। अभ्यर्थी रिजल्ट पीडीऍफ़ को डाउनलोड करके नीचे दिए गए विवरण की जाँच अवश्य कर लें।

  • आयोजित परीक्षा का नाम
  • रिजल्ट जारी करने की तिथि
  • चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर
  • चयनित अभ्यर्थियों के नाम व जन्मतिथि
  • मुख्य परीक्षा की तिथि
  • अगली प्रक्रिया से जुड़ा संक्षिप्त निर्देश

CGPSC SSE Prelims Result 2026 : ऐसे करें डाउनलोड

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा में भाग लिए हुए उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके CGPSC SSE Prelims Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं
  • अब पोर्टल के होमपेज पर दिए गए “Result” सेक्शन में जाए
  • वहाँ State Service Examination Pre Result 2026 लिंक खोजें
  • “सीजीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026” परिणाम PDF पर क्लिक करें
  • अब PDF खुलने के बाद Ctrl + F से अपना रौल नंबर और नाम चेक करें
  • भविष्य में रिजल्ट के उपयोग के लिए PDF डाउनलोड कर सेव कर लें

सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा संभावित कटऑफ

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग नें प्रारंभिक परीक्षा 2026 की आधिकारिक कटऑफ अभी जारी नहीं की हैं, मीडिया रिपोर्ट्स और परीक्षा स्तर के आधार पर संभावित कटऑफ निम्नप्रकार हैं। अंतिम कटऑफ अभ्यर्थियों की संख्या, पेपर की कठिनाई, रिक्त पदों और श्रेणीवार प्रतिस्पर्धा पर निर्भर करेगी।

वर्गसंभावित कटऑफ
सामान्य105 – 115
अन्य पिछड़ा वर्ग100 – 110
अनुसूचित जाति90 – 100
अनुसूचित जनजाति85 – 95

क्या प्रीलिम्स परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं ?

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के अंक आमतौर पर फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते हैं। प्रारंभिक परीक्षा केवल एक स्क्रीनिंग टेस्ट होती है, जिसका उद्देश्य मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। अभ्यर्थियों को प्रीलिम्स में सिर्फ क्वालिफाई करना जरूरी होता है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है।

सीजीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद क्या होगा ?

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा CGPSC SSE Prelims Result 2026 जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को 16 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंत में मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करके चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

CGPSC SSE Prelims Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह लेख उम्मीदवारों को सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी आधिकारिक नोटिस और उपलब्ध रिपोर्ट्स पर आधारित है। कटऑफ, परीक्षा तिथियाँ या अन्य अपडेट में बदलाव संभव है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम निर्णय से पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना अवश्य जांच लें।

CGPSC SSE Prelims Result 2026 : FAQs

Q1. सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट 2026 कब जारी हुआ हैं ?
उत्तर : CGPSC SSE Prelims Result 2026 आयोग द्वारा 25 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी गया है।

Q2. सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026 कैसे चेक करें ?
उत्तर : उम्मीदवार CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Result सेक्शन में उपलब्ध PDF कर सकते हैं।

Q4. क्या राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं ?
उत्तर : नहीं, प्रीलिम्स परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट होती है। अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाती है।

Q9. अगर मेरा रोल नंबर PDF में नहीं है तो क्या मैं असफल माना जाऊंगा ?
उत्तर : हां, यदि आपका रोल नंबर चयनित उम्मीदवारों की सूची में नहीं है, तो आप इस चरण के लिए क्वालिफाई नहीं माने जाएंगे।

Scroll to Top