DSSSB Various Post Result 2026 : आउट, अपना रिजल्ट, मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक व जानें आगे क्या होगा ?

Last Updated on 27/03/2026 4:29 PM by Prashant Shahi

DSSSB Various Post Result 2026 : दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने पोस्ट कोड -101/23 के तहत असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और पोस्ट कोड 802/23 के तहत लोवर डिवीज़न क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों के टियर 01 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने DSSSB की अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, वे अब डीएससबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट, मेरिट स्टेटस और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट

डीएससबी द्वारा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और विभिन्न पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज 27 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और विभिन्न संयुक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी अब अधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एसओ पद की टियर 01 परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी अब टियर 02 परीक्षा में शामिल होंगे। वही पोस्ट कोड 802/23 के अंतर्गत संयुक्त भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब स्किल टेस्ट में शामिल होंगे।

DSSSB Various Post Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामडीएससबी एसओ व संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026
आयोजन संस्थादिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड
पोस्ट कोड802/23
कुल पद3050
रिजल्ट मोडऑनलाइन
 लिखित परीक्षा की तिथि01 – 30 अक्टूबर 2025 तक
रिजल्ट जारी की तिथि27 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटhttps://dsssb.delhi.gov.in/

DSSSB रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होती है ?

DSSSB Various Post Result 2026 के नोटिस में आमतौर पर निम्नलिखित जानकारियां दी जाती हैं :

  • Post Name
  • Post Code
  • Department Name
  • Result Notice Number
  • परीक्षा/भर्ती चरण
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के Roll Number
  • Category-wise consideration details
  • Marks/normalization से जुड़ी सूचना
  • e-Dossier / Document Verification निर्देश
  • अगला चरण (यदि लागू हो)

यही वजह है कि DSSSB का रिजल्ट केवल “पास/फेल” नहीं होता, बल्कि भर्ती की स्थिति बताने वाला विस्तृत प्रशासनिक दस्तावेज़ होता है।

DSSSB Various Post Result 2026 : कैसे चेक करें ?

यदि आप DSSSB का रिजल्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें :

  • सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Results / Latest Result सेक्शन खोलें।
  • वहां अपने Post Code या Post Name के अनुसार संबंधित नोटिस खोजें।
  • Result Notice PDF पर क्लिक करें।
  • PDF खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number / Application Number / Name सर्च करें।
  • यदि आपका नंबर सूची में है, तो नोटिस को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
  • उसी पोस्ट से जुड़ा Marks Notice / Rejection Notice / e-Dossier Notice भी अवश्य देखें।

आधिकारिक रिजल्ट सेक्शन पर विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग नोटिस उपलब्ध हैं, इसलिए उम्मीदवारों को केवल एक लिंक पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

रिजल्ट चेक करते समय किन बातों का ध्यान रखें ?

DSSSB रिजल्ट देखते समय सबसे बड़ी गलती यह होती है कि उम्मीदवार सिर्फ “Selected” शब्द ढूंढते हैं, जबकि कई बार बोर्ड “Shortlisted for next stage” या “Calling of e-Dossier” के रूप में भी परिणाम जारी करता है। इसलिए यदि आपका नाम चयन सूची में नहीं है, तब भी मार्क्स नोटिस या अगली प्रक्रिया का नोटिस अवश्य देखें।

  • Result Notice और Marks Notice अलग-अलग हो सकते हैं
  • कुछ पदों पर मेरिट अंतिम नहीं होती, दस्तावेज़ सत्यापन के बाद बदल सकती है
  • यदि किसी उम्मीदवार के दस्तावेज़ गलत पाए जाते हैं, तो चयन रद्द हो सकता है
  • Supplementary Result बाद में भी जारी हो सकता है

DSSSB Result 2026 जारी होने के बाद आगे क्या होगा ?

DSSSB Various Post Result 2026 जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया संबंधित पद के चयन पैटर्न पर निर्भर करेगी। जिन पदों के लिए Tier 02 Exam निर्धारित है, उन अभ्यर्थियों को Tier 01 में शॉर्टलिस्ट होने के बाद अगले चरण की परीक्षा में शामिल होना होगा। Tier 02 में आमतौर पर पद-विशिष्ट विषय, तकनीकी ज्ञान, डिस्क्रिप्टिव या एडवांस स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं।

वहीं जिन पदों में Skill Test / Typing Test / Stenography / Computer Proficiency Test शामिल है, वहां उम्मीदवारों को अलग से स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह चरण केवल क्वालिफाइंग या मेरिट आधारित हो सकता है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने Post Code से संबंधित अगला नोटिस नियमित रूप से DSSSB वेबसाइट पर चेक करते रहें।

DSSSB रिजल्ट के बाद किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है ?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सामान्यतः निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखने चाहिए:

  • Admit Card
  • Application Form Printout
  • Result Notice PDF
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • Graduation / Required Qualification Certificates
  • Category Certificate (यदि लागू हो)
  • EWS Certificate (यदि लागू हो)
  • PwBD Certificate (यदि लागू हो)
  • Experience Certificate (जहां जरूरी हो)
  • Photo ID Proof
  • Passport Size Photos

हर पोस्ट के लिए दस्तावेज़ों की सूची अलग हो सकती है, इसलिए संबंधित नोटिस को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

अगर रिजल्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें ?

यदि आपका नाम DSSSB Various Post Result 2026 में नहीं आया है, तो तुरंत निराश होने की जरूरत नहीं है। DSSSB में कई बार Supplementary Result, Revised Result या Marks Release बाद में भी आता है। इसलिए सबसे पहले यह देखें कि:

  • क्या आपके पोस्ट का Final Result आया है या सिर्फ प्रारंभिक सूची?
  • क्या Marks Notice जारी हुआ है?
  • क्या Rejection Notice में आपका नाम है?
  • क्या आगे Supplementary Result की संभावना है?

अगर आपका स्कोर कटऑफ के आसपास है, तो भविष्य की संभावनाएं बनी रह सकती हैं।

DSSSB Various Post Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top