SSC CPO SI Paper 01 Result 2026 : सीपीओ एसआई रिजल्ट जारी, देखें कटऑफ, मेरिट लिस्ट और अगला चरण

Last Updated on 30/03/2026 5:47 PM by Prashant Shahi

SSC CPO SI Paper 01 Result 2026 : कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीपीओ पेपर 01 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और कटऑफ अंक चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण फिजिकल के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इस लेख में रिजल्ट चेक प्रक्रिया, अगले चरण, जरूरी निर्देश और महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

एसएससी सीपीओ रिजल्ट 2026 : अपडेट

एसएससी ने आज 30 मार्च 2026 को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए 09 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित पेपर 01 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। अभ्यार्थी अब कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी द्वारा जारी रिजल्ट PDF में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर उपलब्ध हैं, जिन्हें अब PET/PST की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया हैं। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 3,073 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।

SSC CPO SI Paper 01 Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामएसएससी सीपीओ एसआई पेपर 01 परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाकर्मचारी चयन आयोग
कुल पद3,073
रिजल्ट मोडऑनलाइन
 लिखित परीक्षा की तिथि09 – 12 दिसंबर 2025
रिजल्ट जारी की तिथि30 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC CPO SI Paper 01 Result 2026 : Direct Link

प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एसएससी सीपीओ एसआई पेपर 01 परीक्षा का रिजल्ट व मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी सीपीओ एसआई रिजल्ट 2026 (पुरुष) : यहाँ क्लिक करें
एसएससी सीपीओ एसआई रिजल्ट 2026 (महिला) : यहाँ क्लिक करें
एसएससी सीपीओ एसआई रिजल्ट 2026 (विभागीय) : यहाँ क्लिक करें

SSC CPO SI Paper 01 Result 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Result सेक्शन खोलें।
  3. वहां CPO / SI in Delhi Police and CAPFs Examination 2026 से संबंधित लिंक खोजें।
  4. Paper 1 Result / Qualified Candidates List लिंक पर क्लिक करें।
  5. रिजल्ट PDF आपके सामने खुल जाएगी।
  6. अब अपने मोबाइल/लैपटॉप में Ctrl + F या PDF Search का उपयोग करें।
  7. अपना Roll Number या नाम सर्च करें।
  8. यदि आपका रोल नंबर दिखाई देता है, तो आप अगले चरण के लिए Qualified माने जाएंगे।

एसएससी सीपीओ पेपर 01 कटऑफ 2026

SSC CPO SI Paper 1 Result 2026 के साथ आयोग ने PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की श्रेणी अनुसार कटऑफ भी जारी कर दी है। कटऑफ को Female, Male, और Male Departmental of Delhi Police श्रेणियों में अलग-अलग जारी किया गया है। कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया गया है।

आयोग द्वारा जारी सुचना अनुसार Female उम्मीदवारों में कुल 4320 अभ्यर्थियों को और महिला उम्मीदवारों में कुल 44067 अभ्यर्थियों को PET/PST के लिए क्वालिफाई किया गया है। वही दिल्ली पुलिस के Male Departmental Candidates के लिए भी कुल 228 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया गया है।

महिला अभ्यर्थी (श्रेणी अनुसार कटऑफ)

CategoryCut Off Marks
UR128.01610
OBC124.23057
SC100.91972
ST95.19641
EWS126.55856
ESM40.00000

पुरुष अभ्यर्थी (श्रेणी अनुसार कटऑफ) –

CategoryCut Off Marks
UR119.47517
OBC115.02519
SC88.89164
ST89.06034
EWS114.46015
ESM40.00000

विभागीय अभ्यर्थी (श्रेणी अनुसार कटऑफ) –

CategoryCut Off Marks
UR127.92622
OBC116.64021
SC101.67331
ST94.89506
EWS120.78203

रिजल्ट के बाद आगे की चयन प्रक्रिया क्या होगा ?

SSC CPO SI Paper 1 Result 2026 जारी होने के बाद क्वालिफाई उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल किया जायेगा। Paper 1 पास करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले PET/PST (Physical Endurance Test / Physical Standard Test) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें दौड़, लंबाई, ऊंचाई और अन्य फिजिकल मानकों की जांच होती है।

इसके बाद सफल उम्मीदवारों को Paper 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। Paper 2 क्लियर करने के बाद अभ्यर्थियों का Detailed Medical Examination कराया जाता है। अंत में, सभी चरणों में प्रदर्शन, पात्रता, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर Final Merit List तैयार की जाती है। और अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाती हैं।

SSC CPO SI Paper 01 Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडList 01List 02List 03
कटऑफ अंकयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top