Chandigarh Administration Recruitment 2026 : क्लर्क व स्टेनो-टाइपिस्ट भर्ती पात्रता, रिक्तियाँ, आवेदन तिथि यहाँ देखें

Last Updated on 01/04/2026 3:35 PM by Prashant Shahi

Chandigarh Administration Recruitment 2026 : चंडीगढ़ प्रशासन के कार्मिक विभाग में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी किया गया हैं। इस भर्ती के अंतर्गत कार्मिक विभाग में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट (सामान्य संवर्ग व मिनिस्ट्रियल) के कुल 257 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 06 अप्रैल से शुरू होंगे। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो प्रशासनिक विभागों में एक स्थिर सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं। उम्मीदवार चंडीगढ़ प्रशासन ग्रुप सी भर्ती से जुडी सभी जानकारी नीचे जानें।

चंडीगढ़ प्रशासन क्लर्क भर्ती 2026 : लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़ प्रशासन क्लर्क भर्ती 2026 से जुडी संक्षिप्त नोटिफिकेशन 01 अप्रैल 2026 को कार्मिक विभाग द्वारा एक रोजगार समाचार पत्र के माध्यम से जारी किया गया हैं। इस भर्ती में क्लर्क के 234 और स्टेनो टाइपिस्ट के 23 रिक्त पद शामिल हैं। ऑफिस रिकॉर्ड, डाटा हैंडलिंग, नोटिंग-ड्राफ्टिंग, कंप्यूटर कार्य, टाइपिंग स्पीड, शॉर्टहैंड स्किल कार्यो में सहज अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट chandigarh.gov.in के जरिए 06 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थियों को पे लेवल 02 व 03 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

Chandigarh Administration Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाचंडीगढ़ प्रशासन कार्मिक विभाग
पद का नामक्लर्क व स्टेनो टाइपिस्ट
कुल पद257
आयु सीमा
योग्यता
आवेदन प्रारंभ की तिथि06 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
अधिकारिक वेबसाईटchandigarh.gov.in

पद का विवरण

इस भर्ती में ग्रुप सी के क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के कुल 257 पद शामिल हैं। क्लर्क पद पर चयनित उम्मीदवारों को कार्यालयी फाइल कार्य, रिकॉर्ड प्रबंधन, डेटा एंट्री और प्रशासनिक सहायता काम करने होते हैं। वहीं स्टेनो टाइपिस्ट पद पर शॉर्टहैंड, डिक्टेशन, टाइपिंग से जुड़े कार्य करने होते हैं।

पद का नामकुल पद
क्लर्क234
स्टेनो टाइपिस्ट23

चंडीगढ़ प्रशासन ग्रुप सी पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

चंडीगढ़ प्रशासन क्लर्क & स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह देखना जरूरी है कि वे संबंधित पद की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और जरूरी स्किल पूरी करते हैं या नहीं। शैक्षणिक योग्यता और जरूरी स्किल से जुडी जानकरी अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने पर देखें।

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 12वीं/स्नातक/समकक्ष योग्यता
  • क्लर्क पद के लिए बेसिक टाइपिंग या कंप्यूटर योग्यता की आवश्यकता।
  • स्टेनो टाइपिस्ट पद के लिए शॉर्टहैंड और टाइपिंग स्किल की योग्यता अनिवार्य।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा के भीतर होना जरूरी हैं। आयु सीमा की गणना आमतौर पर अधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई कटऑफ डेट के अनुसार की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु सीमा : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा : 28 वर्ष
  • आयु की गणना नोटिफिकेशन में दर्ज तिथि के आधार पर होगी
  • आरक्षित वर्गों को नोटिफिकेशन में दर्ज नियम अनुसार आयु सीमा में छूट

Chandigarh Administration Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

संक्षिप्त सुचना जारी की तिथि31 मार्च 2026
अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की तिथि06 अप्रैल 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि06 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथिअभी जारी नहीं
आवेदन फॉर्म सुधार की तिथिअभी जारी नहीं
परीक्षा की तिथिअभी जारी नहीं

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस
एससी/एसटी/दिव्यांग
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग

चयन प्रक्रिया

Chandigarh Administration Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, कौशल/टाइपिंग परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के अनुसार पूरी की जाती है। क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट पद पर अंतिम चयन मेरिट और पात्रता सत्यापन के आधार पर किया जाता है।

  • लिखित परीक्षा : इसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेज़ी, रीजनिंग व कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। यह उम्मीदवारों की बेसिक समझ और प्रतियोगी की तैयारी को जांचने के लिए होता है।
  • कौशल/टाइपिंग परीक्षा : क्लर्क के लिए टाइपिंग स्पीड और स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए शॉर्टहैंड व टाइपिंग स्किल का टेस्ट लिया जाता है, जो चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • दस्तावेज़ सत्यापन : चयनित उम्मीदवारों के सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत दस्तावेज़ों की जांच की जाती है, जिससे उनकी पात्रता सुनिश्चित की जा सके।
  • चिकित्सा परीक्षण : अंतिम चरण में उम्मीदवार का मेडिकल परिक्षण होता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि वह नौकरी के लिए शारीरिक रूप से फिट है।

परीक्षा पैटर्न

चंडीगढ़ प्रशासन क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के लिए कुल 100 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, तर्क क्षमता, मात्रात्मक रूझान, कंप्यूटर दक्षता और अंग्रेज़ी भाषा विषय शामिल रहेंगे। प्रत्येक विषय से समान वेटेज के साथ प्रश्न पूछे जायेंगे। यह परीक्षा 02 घंटे की होगी और इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य जागरूकता2020
तर्क क्षमता2020
मात्रात्मक रूझान2020
कंप्यूटर दक्षता2020
अंग्रेज़ी भाषा2020
कुल100100

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

चंडीगढ़ प्रशासन क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी। अभ्यर्थी सभी दस्तावेज़ स्पष्ट, सही फॉर्मेट और निर्धारित साइज में अपलोड करें।

  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • स्नातक डिग्री/मार्कशीट (यदि आवश्यक हो)
  • वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटरआईडी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही का)
  • स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (पद अनुसार)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कंप्यूटर/टाइपिंग या स्टेनो संबंधित प्रमाण पत्र

Chandigarh Administration Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

चडीगढ़ प्रशासन क्लर्क भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें। अभ्यार्थी नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करके अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ग्रुप सी भर्ती 2026 लिंक खोलें।
  2. अब नए पंजीकरण पर क्लिक कर ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  4. अब व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी की जानकरी सहीदर्ज करें।
  5. अपना पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर व आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  7. अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले भरें गए सभी जानकारी को जांचे।
  8. आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

चडीगढ़ प्रशासन क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट वेतन

चडीगढ़ प्रशासन क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट पदों का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित किया जाता है। क्लर्क पद लेवल-2 पे स्केल में आता है, जबकि स्टेनो-टाइपिस्ट पद लेवल-3 पे स्केल में शामिल है। इसके अलावा, कर्मचारियों को DA, HRA और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।

  • क्लर्क वेतन : ₹19,900 – ₹63,200
  • स्टेनो टाइपिस्ट वेतन : ₹21,700 – ₹69,100
  • अन्य लाभ : DA, HRA, TA और अन्य सरकारी भत्ते शामिल

Chandigarh Administration Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
संक्षिप्त नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top