RPSC SI Admit Card 2026 : जारी, यहाँ से डाउनलोड करें, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, समय और जरूरी निर्देश देखें

Last Updated on 02/04/2026 4:56 PM by Prashant Shahi

RPSC SI Admit Card 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। राजस्थान पुलिस में उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आवेदन किये हुए उम्मीदवार, अब आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट, रोल नंबर और अन्य जरूरी निर्देश को ध्यानपूर्वक जांच लें।

राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2026 : लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान पुलिस में एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र आज 02 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 05 और 06 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, अभ्यर्थी समय से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

RPSC SI Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानराजस्थान लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामराजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद1015
परीक्षा मोडऑनलाइन
सिटी स्लिप जारी की तिथि30 मार्च 2026
एडमिट कार्ड जारी02 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि05 – 06 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan SI Admit Card 2026 : डाउनलोड लिंक

उम्मीदवार अपना RPSC SI Admit Card 2026 केवल आधिकारिक पोर्टल से ही डाउनलोड करें। उम्मीदवार सीधे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर जाएं और वहीं से अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें।

राजस्थान एसआई एडमिट कार्ड 2026 : यहाँ क्लिक करें

RPSC SI Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध Admit Card / Candidate Login सेक्शन खोलें।
  3. वहां RPSC SI Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना Application Number / Registration Number दर्ज करें।
  5. इसके बाद Date of Birth / Password / Captcha भरें।
  6. लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  7. एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें।
  8. इसके बाद Download पर क्लिक करके PDF सेव करें।
  9. अंत में एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी निकाल लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए किन जानकारियों की जरूरत होगी ?

Admit card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आमतौर पर निम्न जानकारियों की आवश्यकता होती है :

  • आवेदन संख्या
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्मतिथि
  • पासवर्ड (यदि लागू हो)
  • कैप्चा कोड
  • SSO ID (यदि संबंधित पोर्टल पर आवश्यक हो)

यदि किसी उम्मीदवार के पास लॉगिन डिटेल्स उपलब्ध नहीं हैं, तो उसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर Forgot Registration / Forgot Password विकल्प देखना चाहिए।

प्रवेश पत्र पर कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी परीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। उम्मीदवारों को निम्न विवरण जरूर जांचना चाहिए :

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता / माता का नाम (यदि दिया गया हो)
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा का समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • शिफ्ट की जानकारी
  • परीक्षा दिवस निर्देश

यदि इनमें से किसी भी जानकारी में गलती हो, तो उम्मीदवार को उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

परीक्षा तिथि, शिफ्ट व टाइमिंग की जानकरी

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 का आयोजन आयोग द्वारा दो दिनों 05 अप्रैल 2026 और 06 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी, जिसमें उम्मीदवारों को अलग-अलग विषयों के प्रश्न पत्र देने होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा तिथि, पेपर और रिपोर्टिंग टाइम को ध्यान से जाँच लें।

  • 05 अप्रैल 2026 – General Hindi
    • समय : 11:00 AM से 01:00 PM
  • 05 अप्रैल 2026 – General Knowledge & General Science
    • समय : 03:00 PM से 05:00 PM
  • 06 अप्रैल 2026 – General Hindi
    • समय : 11:00 AM से 01:00 PM
  • 06 अप्रैल 2026 – General Knowledge & General Science
    • समय : 03:00 PM से 05:00 PM

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या साथ ले जाना होगा ?

RPSC SI परीक्षा केंद्र पर जाते समय उम्मीदवारों को केवल एडमिट कार्ड ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ ले जाने चाहिए।

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे :
    • आधार कार्ड
    • वोटर आईडी
    • पैन कार्ड
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • पासपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में मांगा गया हो)
  • श्रेणी / PwD संबंधित दस्तावेज (यदि लागू हो)

परीक्षा दिन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • अपने साथ एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन ले जाना वर्जित रहेगा।
  • अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच और पहचान सत्यापन करा लें।
  • प्रश्न पत्र/OMR शीट/ कंप्यूटर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
  • परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर परीक्षा रद्द की जा सकती है।
  • आयोग द्वारा ड्रेस कोड या विशेष निर्देश जारी किए गए हों, तो उनका पालन करें।
  • परीक्षा समाप्त होने तक अपनी सीट न छोड़ें और निरीक्षक के निर्देशों का पालन करें।

RPSC SI Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि सुचनायहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top